मुलायम सिंह यादव हेल्थ अपडेटः जानिए अब कैसी है नेताजी की तबियत, CCU में चल रहा इलाज, प्रार्थनाओं का दौर जारी

मेदांता अस्पताल के सीसीयू में मुलायम सिंह यादव का इलाज लगातार जारी है। इस बीच उनके समर्थक लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि नेताजी जल्द ठीक हो जाए। अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल ने पार्टी के नेताओं से अपील की है कि वह अस्पताल न आएं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2022 4:45 AM IST / Updated: Oct 08 2022, 07:06 PM IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी क्रिटिकल ही बनी हुई है। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है। इस बीच उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही है। मेदांता की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही रक्तचाप की समस्या बढ़ गई है। वह रविवार को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे लेकिन कोई सुधार न होने पर उन्हें फिर से क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से बात कर विस्तार से जानकारी हासिल की। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य नेताओं ने जाना नेताजी का हाल
इस बीच शुक्रवार को यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। सभी के द्वारा उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तकरीबन आधा घंटे तक मेदांता अस्पताल में रहे और उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि जल्द ही सपा संरक्षक ठीक हो जाए। यूपी सरकार हर मदद के लिए तैयार है। इस बीच रामगोपाल यादव के द्वारा उनका धन्यवाद देते हुए कहा गया कि सरकार जिस तरह से मदद के लिए खड़ी है उससे राजनीति में बेहतर संदेश जाता है। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह का हालचाल जाना। वह भी दो घंटे से अधिक समय तक वहां पर रहे। इस बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव भी अस्पताल पहुंचे।

Latest Videos

पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ठीक होने की कामना को लेकर लखनऊ समेत अन्य जगहों पर पूजा पाठ जारी है। कई जगहों पर महामृत्युंजय जाप भी करवाया जा रहा है। इस बीच अस्पताल के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के लोगों से अपील की है कि वह अस्पताल न जाएं। इसकी वजह से डॉक्टरों औऱ अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिसे भी अखिलेश यादव से मुलाकात करनी हो वह सुबह 10 बजे से पहले आवास पर आकर मिल सकता है। 

नेताजी की हालत में नहीं दिख रहा सुधार, 5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव 2 सालों में कई बार गए अस्पताल

कभी जन्मदिन पर करते थे रक्तदान, अब किडनी दान देकर बचाना चाहते हैं मुलायम सिंह यादव की जान

इस तरह से साधना गुप्ता के करीब आए थे मुलायम सिंह यादव, काफी चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

अब तक ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर, जानिए 55 सालों में क्या पाया और क्या खोया

चुनाव में संसाधनों की कमी से हुई सपा की हार, मुलायम सिंह यादव ने इस प्लान के सहारे पार्टी को दी थी नई संजीवनी

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा