नेपाल भागता 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का यह आरोपी आतंकी, 21 दिन की परोल पर आया था बाहर

Published : Jan 17, 2020, 05:10 PM ISTUpdated : Jan 17, 2020, 05:11 PM IST
नेपाल भागता 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का यह आरोपी आतंकी, 21 दिन की परोल पर आया था बाहर

सार

बांग्लादेश में भी जलीस अंसारी ने बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। आतंकवाद की दुनिया मे जलीस को डॉक्टर नाम से जानते हैं। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में फरार आरोपी आंतकी जलीस अंसारी को आज अजमेर जेल में वापस जाना था, लेकिन वह 21 दिन के पेरोल पर बाहर आने के बाद गायब हो गया था। वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 

बांग्लादेश में ली थी बम बनाने की ट्रेनिंग
बांग्लादेश में भी जलीस अंसारी ने बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। आतंकवाद की दुनिया मे जलीस को डॉक्टर नाम से जानते हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जलीस अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है। आरोपी से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।

आजीवन कारागार की सुनाई गई है सजा
डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया को बताया कि जलीस अंसारी 21 दिन के परोल से गायब हो गया था। मुंबई एटीएस की जानकारी पर एसटीएफ ने उसे कानपुर से गिरफ्तार किया है।

21 दिसंबर को जेल से आया था बाहर
जलीस अंसारी 26 दिसंबर को 21 दिन की परोल पर अजमेर जेल से बाहर आया था और 17 जनवरी को उसे वापस जेल पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। अंसारी 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट समेत कई ब्लास्ट में शामिल था।
 
मस्जिद के बाहर निकल रहा था जलीस
डीजीपी के अनुसार कानपुर की एक मस्जिद से निकलते समय जलीस अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि जलीस अंसारी मूल रूप से यूपी के संतकबीरनगर का रहने वाला है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल