हरदोई में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली, जोश के साथ भारत माता की जय- हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

Published : Aug 15, 2022, 09:27 AM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 09:29 AM IST
हरदोई में मुस्लिम महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली, जोश के साथ भारत माता की जय- हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

सार

यूपी के जिले हरदोई में मुस्लिम समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। शहर में गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक का सुंदर तस्वीर देखने को मिला। महिलाओं का कहना है कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में शामिल हुए हैं। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को बहुत ही जश्न के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा समेत कई कार्यक्रमों को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी के जिले हरदोई के पाली नगर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण किया। उसके बाद मुस्लिम समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा थाम कर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारे लगाए। साथ ही खुद को पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए तिरंगा यात्रा निकाली है।

महिलाओं को अपने राष्ट्रीयध्वज पर है बहुत नाज
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाली नगर की सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं सड़कों पर हाथों में तिरंगा लिए उतर पड़ी। इन मुस्लिम महिलाओं ने मोहल्ला इमामचौक मलिकाना और शेखसराय में भ्रमण कर तिरंगा रैली निकाली। हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदेमातरम् के नारे लगाए। तिरंगा रैली में शामिल महिला ने बताया कि उन्हें हिंदुस्तानी होने पर फक्र है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें तिरंगे पर उतना ही नाज है। जितना अन्य मुल्क के लोगों को अपने राष्ट्रध्वज के प्रति होता है।

राष्ट्रीय जश्न में महिलाओं ने निभाई अपनी भागीदारी
बरसों से गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक रहे पाली नगर को बीते दिनों झुलसाने की कोशिश की गई थी। हालांकि पुलिस प्रशासन के सख्त कदम के बाद स्थिती को काबू में कर लिया गया था। नगर में शांति स्थापित कर दी गई है। वहीं इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुस्लिम समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। तिरंगा रैली में शामिल एक अन्य महिला ने बताया कि आज हम सभी लोगों ने तिरंगा रैली निकाली। आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में शामिल हुए हैं। इस राष्ट्रीय जश्न में भागीदारी निभाई है। जिले में गंगा जमुनी तहजीब के प्रतीक का सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

Independence Day 2022: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ-प्रयागराज में बारिश-ओले का अलर्ट, नोएडा समेत UP के 7 शहरों में थंडरशॉवर
Prayagraj Metro: अब प्रयागराज में भी मेट्रो! जानिए रूट, स्टेशन और पूरी प्लानिंग