मुजफ्फरनगर: 3 महीने की मासूम के सिर से उठा मां का साया, घर में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पति मौके से फरार

Published : Sep 19, 2022, 01:22 PM IST
मुजफ्फरनगर: 3 महीने की मासूम के सिर से उठा मां का साया, घर में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पति मौके से फरार

सार

यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की बुआ ने ससुरालियों पर हत्या कर फांसी पर चढ़ाने का आरोप लगाया हैं। वहीं मृतका का पति और ससुर घर से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के घर वालों को सूचित किया। 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में एक महिला की संदिग्ध मौत होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतका ने प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से उसके मायके वालों ने उससे सारे संबंध खत्म कर दिए थे। वहीं मृतक महिला की बुआ ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी पर चढ़ाने का आरोप लगाया हैं क्योंकि उसके गर्दन पर फंदे के निशान पाए गए है। महिला का पति और ससुर घर से फरार हो गए। इस वारदात की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और लड़की के मायके वालों का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही जांच-पड़ताल में जुट गई है।

प्रेम विवाह करने की वजह से मायके वालों ने तोड़ा था नाता
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर का है। इसी गांव में 27 साल की महिला का घर में शव मिला है। मृतक महिला की बुआ हूरो ने आरोप लगाया कि मसरूफ की उसके पति उमर मोहम्मद ने फांसी लगाकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के शामली जिले के थाना झिंझना क्षेत्र के गांव अमेटा निवासी मसरूफा बेटी शोकीन ने उमर मोहम्मद से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही उसके स्वजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। मृतक महिला के दो बच्चे भी है, बेटी सिर्फ तीन महीने की है और एक बेटा जो तीन साल का है।

मृतका की बुआ ने हत्या की दी तहरीर, पुलिस कर रही इंतजार
ऐसा बताया जा रहा है कि मसरूफा और उसके पति उमर मोहम्मद के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति द्वारा मारपीट और प्रताड़ितर करने की शिकायत गांव वालों से भी की थी। मृतक महिला की बुआ ने यह भी बताया कि इस हादसे के बारे में उसके बेटे को इसी गांव के ही एक युवक ने फोन में जानकारी दी। उसके बाद वह गांव पहुंती तो आरोपी उमर फरार हो गया। महिला के शव की सूचना पर गांव में थाना मीरापुर पुलिस भी पहुंची। मृतका की बुआ ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने मृतका के भाई को घटना की सूचना दी और लड़की के भाई समेत अन्य स्वजन का इंतजार कर रही है। इस मामले में सीओ जानसठ शकील अहमद व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

कच्ची दीवार गिरने से बुआ और भतीजे का हुआ ऐसा हाल, बाराबंकी में दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे आए दोनों

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: पूंजीगत निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक स्थिरता पर योगी सरकार का फोकस
UP Assembly Budget Session: CM योगी का MSME, निवेश, कानून-व्यवस्था और SIR पर बड़ा बयान