मुजफ्फरनगर चुनाव रिजल्ट 2022: भाजपा को लगा झटका, केवल दो सीटों पर मिली जीत, सपा गठगबंधन को मिली चार सीट

मुजफ्फरनगर( MUZAFFARNAGAR) जिले में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं- बुढ़ाना(BUDHANA),चरथावल(CHARTHAWAL), मीरापुर(MEERAPUR), खतौली( KHATAULI), मुजफ्फरनगर(MUZAFFAR NAGAR) और पुरकाजी(PURQAZI), जो SC के लिए आरक्षित थी। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग हुई थी। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:38 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 08:35 PM IST

लखनऊ।  मुजफ्फरनगर की सभी सीटों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। मुजफ्फरनगर( MUZAFFARNAGAR) जिले में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। बुढ़ाना(BUDHANA),चरथावल(CHARTHAWAL), मीरापुर(MEERAPUR), खतौली( KHATAULI), मुजफ्फरनगर(MUZAFFAR NAGAR) और पुरकाजी(PURQAZI), जो SC के लिए आरक्षित थी। जिले में  2024281 मतदाता थे, जिनमें 939329 महिलाएं। मुजफ्फरनगर लोहा उद्योग, खासकर सरिया उत्पादन के लिए जाना जाता है। अगर 2017 के चुनाव की बात करें, तो भाजपा ने सभी 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें भी खतौली में सबसे बड़ी जीत, जबकि मीरापुर सीट पर सबसे छोटी जीत मिली थी। शुरुआती रूझान में भाजपा को बढ़त है।  

MUZAFFARNAGAR Election Results 2022 :  यहां से भाजपा के कपिल देव अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्हें 111794 वोट मिले। यहां मुस्‍लिम और वैश्‍य मतदाताओं का वर्चस्व रहा है। 2017 में यहां 45.38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के कपिल देव अग्रवाल ने सपा के गौरव स्वरूप बंसल को 10704 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भजपा से कपिल देव अग्रवाल चुनाव मैदान में थे, जिन पर सबसे अधिक 7 केस दर्ज हैं। बसपा से पुष्पांकर दीपकी, रालोद से सौरभ और कांग्रेस से सुबोध शर्मा मैदान में थे।

BUDHANA Election Results 2022 :  यहां से रालोद राजपाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 131093 वोट मिले, जबकि भाजपा कैंडिडेट्स उमेश मलिक को 102783 वोट मिले। बता दें कि यह किसान नेता राकेश टिकैत के अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का क्षेत्र है। 2017 में यहां 40.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के उमेश मलिक ने सपा के प्रमोद त्यागी को 13201 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा से चुनाव लड़े उमेश मलिक पर सबसे अधिक 6 केस दर्ज हैं। बसपा से अनीस, रालोद से राजपाल सिंह और कांग्रेस से देवेंद्र कुमार चुनाव लड़े।

 CHARTHAWAL Election Results 2022 :  यहां से सपा के कैंडिडेट पंकज कुमार मलिक ने जीत दर्ज की है। उन्हें 97363 वोट मिले। जबकि भाजपा कैंडिडेट को 92029 वोट मिले हैं। यहां मुस्‍लिम मतदाताओं की संख्या सवा लाख के करीब थी। 2017 में यहां कुल 39.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के विजय कुमार कश्यप ने सपा के मुकेश कुमार चौधरी को 23231 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां सपा-पंकज कुमार मलिक और बसपा- सलमान सईद पर एक-एक केस दर्ज है। भाजपा से यहां सपना कश्यप और कांग्रेस से यासमीन राव मैदान में थे।

 MEERAPUR Election Results 2022 :  यहां से राष्ट्रीय लोकदल के कैंडिडेट ने चंदन चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्हें 107421 वोट मिले। जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 80041 वोट मिले। यहां मुस्लिमों की आबादी अधिक है, करीब एक लाख। इसके अलावा दलित, जाट और गुर्जर हैं। 2017 में यहां 33.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के अवतार सिंह भड़ाना ने सपा के लियाकत अली को 193 वोटों के मार्जिन से हराया था। रालोद-चंदन चौहान, कांग्रेस जमील अहमद पर 2-2, जबकि भाजपा से चुनाव लड़े प्रशांत चौधरी पर एक केस दर्ज है।

KHATAULI Election Results 2022: यहां से भाजपा उम्मीदवार विक्रम सिंह ने जीत दर्ज की। यहां भी मुस्‍लिम आबादी अधिक है। इसके बाद दलित, सैनी, जाट और क्षत्रिय आते हैं। 2017 में यहां 44.47 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के विक्रम सिंह ने सपा के चंदन सिंह चौहान को 31374 वोटों के मार्जिन से हराया था। बसपा से चुनाव लड़े करतार सिंह भड़ाना पर सबसे अधिक 7 केस दर्ज हैं। कांग्रेस के गौरव कुमार, भाजपा के विक्रम सिंह, रालोद के राजपाल सिंह चुनाव मैदान में थे।

PURQAZI Election Results 2022: यहां से रालोद की जीत हुई है। रालोद उम्मीदवार अनिल कुमार को 92672 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार  प्रमोद उत्वल को 86140 वोट मिले हैं। यहां भी मुस्लिम वोट बैंक बढ़ा है। इसके बाद दलित करीब 85 हजार थे। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में 37.93 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के प्रमोद उत्वल ने कांग्रेस के दीपक कुमार को 11253 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां रालोद के अनिल कुमार और कांग्रेस के दीपक कुमार पर 2-2 केस दर्ज हैं। भाजपा से प्रमोद उत्तावली और बसपा से सुरेंद्र पाल चुनाव लड़े।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!