अमेठी इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। अमेठी जिले की 2 विधानसभा सीट पर भाजपा ने परचम लहराया है वहीं अमेठी सीट और गौरीगंज सीट से समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 5:53 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:29 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ अमेठी जिले की चार विधान सभा सीटों में से दो पर भाजपा ने जीत दर्ज की है जिसमें जगदीशपुर से सुरेश कुमार और तिलोई से मयंकेश्वर शरण सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी की महाराजी प्रजापति और गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के राकेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है।अमेठी जिले (Amethi District) की सभी 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 4 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एक सीट पर सपा का कब्जा था। जगदीशपुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Amethi Election Results 2022 Live: अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महाराजी प्रजापति जीत दर्ज की है। यहां सपा गठबंधन से महराजी प्रजापति, बसपा से रागिनी तिवारी और कांग्रेस से आशीष शुक्ला प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Gauriganj Election Results 2022 Live:  गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। गौरीगंज सीट पर भाजपा से चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, सपा गठबंधन से राकेश प्रताप सिंह, बसपा से रामलखन शुक्ला और कांग्रेस से फतेह बहादुर प्रत्याशी हैं। 2017 में सपा से राकेश प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी।  

Jagdishpur Election Results 2022 Live: जगदीशपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने जीत हासिल की है। जगदीशपुर सीट पर भाजपा से सुरेश कुमार पासी, सपा गठबंधन से रचना कोरी, बसपा से जितेंद्र कुमार सरोज और कांग्रेस से विजय पासी मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से सुरेश कुमार ने जीत दर्ज की थी।    

Tiloi Election Results 2022 Live:  तिलोई सीट से भाजपा के प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने जीत हासिल की है। तिलोई सीट पर भाजपा से मयंकेश्वर शरण सिंह, सपा गठबंधन से मोहम्मद नईम, बसपा से हरिवंश दुबे और कांग्रेस से प्रदीप सिंघल प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से मयंकेश्वर शरण सिंह जीते थे। 

Share this article
click me!