अंबेडकरनगर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 5विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Ambedkar Nagar, UP Election 2022 Result : अंबेडकर नगर जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस जिले में सपा ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है। सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 5:51 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:23 PM IST

लखनऊ, Ambedkar Nagar, UP Election 2022 Result : अंबेडकर नगर जिले में सभी 5 विधानसभा सीटों पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस जिले में सपा ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है। सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।  जिले  की सभी 5 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग छठें चरण (Sixth Phase Voting) में यानी 3 मार्च को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस जिले में बसपा का दबदबा था। भाजपा ने 2 जबकि बसपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अलापुर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Katehari Assembly seat 2022 result  live :   सपा गठबंधन से लालजी वर्मा ने जीत दर्नेेज की है, कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से अवधेश द्विवेदी, बसपा से प्रतीक पांडे और कांग्रेस से निशात फातिमा प्रत्याशी थे, 2017 में बसपा से लालजी वर्मा ने जीत दर्ज की थी।  

Tanda Assembly seat 2022 result live : सपा गठबंधन से राममूर्ति वर्मा ने जीत दर्ज की है, टांडा सीट पर भाजपा से कपिलदेव वर्मा, बसपा से शबाना खातून और कांग्रेस से सैयद मिराजुद्दीन प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से संजू देवी ने जीत दर्ज की थी। 

Alapur Assembly seat 2022 result live :  यह सुरक्षित सीट है। सपा गठबंधन से त्रिभुवन दत्त ने जीत दर्ज की है, अलापुर सीट पर भाजपा से त्रिवेणी राम, बसपा से केशरा देवी और कांग्रेस से सत्यमदा पासवान मैदान में थे। 2017 में भाजपा से अनीता  ने जीत दर्ज की थी।    

Jalalpur Assembly seat 2022 resultlive : सपा गठबंधन से राकेश पांडे ने जीत दर्ज की है, जलालपुर सीट पर भाजपा से सुभाष राय,  बसपा से राजेश कुमार सिंह और कांग्रेस से रागिनी पाठक प्रत्याशी हैं। 2017 में बसपा से रितेश पांडे जीते थे। वर्ष 2019 में उप चुनाव हुआ, जिसमें सपा से सुभाष राय जीते थे। 
 
Akbarpur Assembly seat 2022 resultlive :  सपा गठबंधन से रामअचल राजभर ने जीत दर्ज की है, अकबरपुर सीट पर भाजपा से धर्मराज निषाद, बसपा से चंद्रप्रकाश वर्मा और कांग्रेस से प्रियंका जायसवाल मैदान में हैं। 2017 में बसपा से रामअचल राजभर जीते थे।

Share this article
click me!