दो वाहनों में भीषण टक्कर के बाद पिता-पुत्री की मौत, 21 लोग हुए घायल

Published : Mar 16, 2022, 05:25 PM IST
दो वाहनों में भीषण टक्कर के बाद पिता-पुत्री की मौत, 21 लोग हुए घायल

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर में दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई। दुर्घटना में 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद घायलों का इलाज जारी है। इसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffernagar) में बुधवार को दो वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर में एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई, इस दौरान 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

पुलिस उपाधीक्षक शरद शर्मा (Sharad Sharma) के मुताबिक मजदूरों का समूह होली मनाने के लिए पंजाब से मुरादाबाद लौट रहा था। उन्होंने बताया कि समूह जिस पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहा था उसे फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार हादसे में मारे गए पिता-पुत्री की पहचान 35 वर्षीय वेदराम और 10 वर्षीय छवि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए जिसमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

आपको बता दें कि लगाार सड़क हादसो में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह ही आगरा में मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, उस दौरान 23 मजदूर चोटिल हुए थे। इसमें से गंभीर रूप से चोटिल 6 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी। इस संबंध में थाना खंदौली के पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि आगरा-जलेसर रोड पर उस्मानपुर गांव के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय पिकअप अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद वह खाई में गिरकर पलट गई, उस पिकअप में तकरीबन 35 मजदूर सवार थे। 

घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर 
हादसे में घायल 6 मजदूरों को खंदौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया था। हालांकि बाद में परिजन उन्हें सरोजनी नायडू अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद से पिकअप चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

सपा प्रत्याशी को जिताने का लिया था जिम्मा, हार के बाद कार्यकर्ता ने इस बात से परेशान होकर दी जान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका