सामूहिक विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को मिला 'बुलडोजर' , दूल्हे ने कहा- ये है सुरक्षा का प्रतीक

Published : Mar 28, 2022, 01:31 PM IST
सामूहिक विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को मिला 'बुलडोजर' , दूल्हे ने कहा- ये है सुरक्षा का प्रतीक

सार

यूपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी के साथ ही बुलडोजर का खासा क्रेज देखा जा रहा है। इसी बीच प्रयागराज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नव विवाहितों को बुलडोजर प्रतीक चिन्ह दिए जाने का मामला सामने आया है। 

प्रयागराज: योगी सरकार की सत्ता में वापसी के साथ ही बुलडोजर का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज में सामूहिक विवाह के दौरान नवनिवाहित जोड़ों को गिफ्ट में बुलडोजर दिया गया। यह गिफ्ट चौरसिया समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों को दिया गया। यह कार्यक्रम कटरा में आयोजित हुआ था।

कटरा में नौ जोड़ों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लिए। विवाह के बाद सभी जोड़ों को गृहस्थी के सामान के साथ ही प्रतीक चिन्ह के तौर पर बुलडोजर दिया गया। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने उत्साह स्वरूप यह प्रतीक चिन्ह सभी नवविवाहित जोड़ों को दिया। इस दौरान वहां मौजूद प्रयागराज महापौर अभिसाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि बुलडोजर यूपी में सुख और शांति का प्रतीक है। इसके माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि यूपी में जहां भी गलत कार्य होगा बुलडोजर बाबा के द्वारा वहां सबक सिखाया जाएगा 

चौंके दूल्हे, तो दुल्हन ने सीएम योगी को बोला थैंक्स 
विवाह के बाद वर-वधू को बुलडोजर दिए जाने के बाद सभी लोग चौंक गए। दूल्हे राजा ने इस गिफ्ट को लेकर कहा कि बुलडोजर हमारी बहन-बेटियों के सम्मान की सुरक्षा का प्रतीक है। बुलडोजर यूपी के विकास का प्रतीक है। इस दौरान दुल्हन ने सीएम योगी को थैंक्स बोला। उन्होंने कहा कि आजकल सभी जगह बस बुलडोजर की ही चर्चा हो रही है। प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ ही मिला यह प्रतीक चिन्ह अपने आप में काफी बेहतर है। 

चर्चाओं में रहा है बुलडोजर 
यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी बुलडोजर काफी चर्चाओं में रहा। योगी सरकार ने बीते कार्यकाल में माफियाओं की जमीन पर जमकर बुलडोजर चलवाया। जिसके बाद यूपी चुनाव प्रचार में कई सभाओं में बुलडोजर चर्चा का केंद्र बनें। वहीं सरकार बनने के बाद जश्न के दौरान भी यह प्रतीक चिन्ह दिखाई पड़ा। इसके बाद अब सामूहिक विवाह में प्रतीक चिन्ह के तौर पर भी बुलडोजर दिए जाने का मामला सामने आया है। 

जय श्री राम के नारों के बीच नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ, अखिलेश यादव से हाथ मिलाकर बढ़ें आगे

अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में ली शपथ, कहा- सकारात्मक होगी विपक्ष की भूमिका

विधायकों के शपथग्रहण को लेकर योगी बोले- सभी यूपी के समग्र विकास में अपने योगदान का लेंगे संकल्प

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
CM योगी से जिद पूरी करवा रहे हैं बच्चे, अद्भुत हैं मुख्यमंत्री की ये 5 तस्वीरें