Taj Mahal में सर्च ऑपरेशन पूरा, बम की खबर देने वाला शख्स गिरफ्तार, सामने आई पूरी कहानी

पुलिस ने बताया, 'बम रखने की सूचना किसी देने वाले ने 112 नंबर पर कॉल किया था। उसने कहा कि सैनिक भर्तियों में गड़बड़ियां हो रही हैं। इसकी वजह से उसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसने ताज महल में बम रख दिया है। कुछ देर में फट जाएगा।'

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2021 5:32 AM IST / Updated: Mar 04 2021, 12:44 PM IST

आगरा (Uttar Pradesh)।  ताजमहल में परिसर में गुरुवार सुबह से ही हड़कंप मच गया था। दरअसल डायल 112 नंबर पर किसी ने फोन करके यह सूचना दी कि ताजमहल में बम लगा दिया है। सूचना के तुरंत बाद आनन-फानन में चेकिंग शुरू कराई गई। सुबह करीब 9.30 बजे ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों को बंद कर दिया। वहीं,आगरा में प्रोटोकॉल एसपी शिवराम यादव ने कहा है कि फोन करके बम होने की सूचना देने वाला युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है और वह सैनिक भर्ती रद्द होने से नाराज था। जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

हिरासत में लिए गए शख्स ने कही ये बातें
पुलिस ने बताया, 'बम रखने की सूचना किसी देने वाले ने 112 नंबर पर कॉल किया था। उसने कहा कि सैनिक भर्तियों में गड़बड़ियां हो रही हैं। इसकी वजह से उसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसने ताज महल में बम रख दिया है। कुछ देर में फट जाएगा।'

बंद कराए गए थेआसपास के बाजार
आसपास का बाजार भी बंद करा दिए गए थे। बम निरोधक दस्‍ता मौके पर पहुंच गया था और पूरे परिसर की छानबीन की गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग एक हजार सैलानियों को ताजमहल परिसर से बाहर निकाला गया था। मौके की गंभीरता को देखते हुए सेना को भी बुला लिया गया है।  हाालांकि अब सर्च आपरेशन खत्म हो गया।

दहशत न फैले, इसलिए दी जा रही ये जानकारी
बताया जा रहा है कि सैलानियों में दहशत न फैले, इसलिए उनके पूछने पर सीआईएसएफ की मॉकड्रिल होना वजह बताई। परिसर में एएसआई के कर्मचारियों को भी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आने को कहा गया। 

 

कुछ इस तरह की पहले भी मिल चुकी है धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजमहल में बम लगा दिया है। थोड़ी देर में फटेगा। लोगों को बचा सकते हो तो बचा लो। इस तरह की सूचना पहली बार किसी सिरफिरे ने पुलिस को नहीं दी है। वर्ष 2008 में तमिलनाडू से एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए थे। कुछ इसी अंदाज में दहशत फैली थी। पुलिस ने फोन करने वाले को दक्षिण भारत में दबिश देकर पकड़ा था। वह सिरफिरा था। पुलिस को परेशान करने के लिए उसने ऐसा किया था। 

(फाइल फोटो)
 

Share this article
click me!