ट्रक ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर स्पीड बढ़ा वैन को उड़ाया, 9 लोगों की मौत

Published : Oct 31, 2019, 11:30 AM ISTUpdated : Oct 31, 2019, 06:20 PM IST
ट्रक ने पहले बाइक को मारी टक्कर फिर स्पीड बढ़ा वैन को उड़ाया, 9 लोगों की मौत

सार

यूपी के बरेली में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बेकाबू ट्रक ने मारुति वैन और एक बाइक सवारों को रौंद दिया।

बरेली (Uttar Pradesh). यूपी के बरेली में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक बेकाबू ट्रक ने मारुति वैन और एक बाइक सवारों को रौंद दिया। 

बाइक सवारों को मारने के बाद और तेज कर दी थी ट्रक की स्पीड
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम ट्रक (यूपी 32 एचएन-2043) बीसलपुर से बरेली की ओर आ रहा था। इस बीच भुता थाना क्षेत्र में कैलाश पुल के पास ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसपर सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मौके से भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने स्पीड और तेज कर दी। तभी सामने से आ रही वैन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार एक ही परिवार के 6 लोग और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कोई अस्पताल तो कोई दवा लेकर लौट रहा था वापस
बताया जा रहा है कि वैन सवार जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस लौटे थे। बीसलपुर के रहने वाले आबिद ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। पत्नी परवीन और बेटे को देखने के लिए बहन जीनत, भाई की पत्नी शोबा और उनका ढाई साल का बेटा हुसैन, भांजी सबा और अन्य परिजन अस्पताल आए थे। वहीं से सब वापस लौट रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया। वहीं, बाइक सवार दंपति भी दवा लेने गए थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा