ज्ञानवापी मामले में निर्मोही अखाड़ा भी पेश करेगा अपना दावा, महंत राजेंद्र दास ने दी बड़ी जानकारी

Published : May 30, 2022, 12:00 PM IST
ज्ञानवापी मामले में निर्मोही अखाड़ा भी पेश करेगा अपना दावा, महंत राजेंद्र दास ने दी बड़ी जानकारी

सार

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में निर्मोही अखाड़ा भी अपना दावा पेश करेगा। इसको लेकर महंत राजेंद्र दास की ओर से जानकारी साझा की गई है। यह दावा जमीयत की ओर से किए गए ऐलान के बाद पेश किया गया। 

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले को लेकर सुनवाई जारी है। हालांकि इस बीच निर्मोही अखाड़ा के द्वारा भी ज्ञानवापी मामले में अपना दावा पेश किया गया। यह दावा जमीयत के ऐलान के बाद किया गया। निर्मोही अखाड़े की ओऱ से शिवलिंग के पूजा के अधिकार की मांग की जा रही है। इसी के साथ तीन दशक से लगातार श्रृंगार गौरी दर्शन का आंदोलन कर रहे पूर्व शिव सैनिक अरुण पाठक ने भी अदालत ने पक्षकार बनने के लिए याचिका दाखिल की है। अरुपण पाठक हर साल चैत्र नवरात्रि में चतुर्थी के दिन दर्शन करने के मामले में आंदोलन करते रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर वह कई बार जेल भी जा चुके हैं। 

महंत राजेंद्र दास ने दी अहम जानकारी 
आपको बता दें कि वाराणसी में अखाड़ा परिषद के महामंत्री और अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा के महंत राजेंद्र दास ने कहा कि वह भी ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में कोर्ट में परिवाद दाखिल करेंगे। उनकी मांग होगी की सभी सनातनी को वहां पर दर्शन का अधिकार मिल सके। इस के साथ वह मुक्त हो। राजेंद्र दास की ओर से यह भी कहा गया कि राम मंदिर में भी वह पक्षकार थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक उस लड़ाई को लड़ा था। 

इस मामले में आज आ सकता है फैसला 
ज्ञात हो कि ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में सोमवार को दिन काफी अहम है। माना जा रहा है कि सोमवार को श्रृंगार गौरी केस के पोषणीयता पर जिला जज की अदालत में बहस के बाद फैसला आ सकता है। इस दौरान कमीशन की कार्यवाही से जुड़े हुए फोटो और वीडियो भी सभी पक्षों को सौंपे जाएंगे। इसके बाद इस हफ्ते में इस पर आपत्ति मांगी गई है। ज्ञानवापी से जुड़े एक मामले में सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में अहम सुनवाई होगी। 

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सोमवार का दिन अहम, आज होगी सुनावई, पूजा-पाठ के लेकर भी होगी सुनवाई

फाफामऊ में पुलिस कर्मियों को इस मामले में किया गया निलंबित, जानिए क्या है पूरा प्रकरण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा
UP Police Telecom Bharti 2026: 936 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, युवाओं ने योगी सरकार का जताया आभार