यूपी पुलिस की फुर्ती: गायब हुई महिला की हीरे की अंगूठी, 48 घंटे में ढूंढ़ निकाला

Published : Oct 30, 2019, 12:16 PM ISTUpdated : Oct 30, 2019, 12:24 PM IST
यूपी पुलिस की फुर्ती: गायब हुई महिला की हीरे की अंगूठी, 48 घंटे में ढूंढ़ निकाला

सार

बड़े-बड़े केसों में ढुलमुल रहने वाली यूपी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक गुम हुई अंगूठी को ढूंढ़ निकाला। दीपावली के दिन पूजा के दौरान महिला की हीरे की अंगूठी गुम हो गई थी, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए 2 दिन में उसे ढूंढ़ निकाला।

नोएडा (Uttar Pradesh). बड़े-बड़े केसों में ढुलमुल रहने वाली यूपी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक गुम हुई अंगूठी को ढूंढ़ निकाला। दीपावली के दिन पूजा के दौरान महिला की हीरे की अंगूठी गुम हो गई थी, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए 2 दिन में उसे ढूंढ़ निकाला। 

क्या है पूरा मामला
मामला नोएडा सेक्टर 49 कोतवाली का है। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 की रहने वालीं समरीती मल्होत्रा अपनी फैमिली के साथ 26 अक्टूबर को दिवाली कार्यक्रम में हिस्सा लेने नोएडा सेक्टर 47 पहुंची थीं। समरीती ने बताया, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हीरे की अंगूठी हाथ से उतार कर पर्स में रख ली थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब देखा तो अंगूठी गायब थी। अंगूठी की कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस को सूचना दी गई। 28 अक्टूबर को नोएडा सेक्टर 49 कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। 

पुलिस ने ऐसे 48 घंटे में खोज निकाली अंगूठी
पुलिस ने बताया, शिकायत मिलने के बाद सभी मेहमानों और नौकरों को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन कुछ खास पता नहीं लग सका। जहां पर अंगूठी गुम हुई थी, वहां भी छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। 29 अक्टूबर को पुलिस ने एक बार फिर मौके पर जाकर खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को सफलता मिल गई। पार्क के पास ही फुलवारी में अंगूठी पड़ी हुई मिल गई। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Triple Murder: 'फ्रिज में सड़े टमाट' रखने पर भी पीटता था', दिव्या की बहन ने बताई पूरी कहानी
Auraiya Double Murder: खून के धब्बे, 24 फोटो और 4 वीडियो बने ‘मौन गवाह’, जानिए कैसे पलटा केस का रुख?