श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को मिला इतने घंटे का अल्टीमेटम, अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल

Published : Aug 07, 2022, 04:27 PM ISTUpdated : Aug 07, 2022, 04:29 PM IST
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को मिला इतने घंटे का अल्टीमेटम, अभद्रता का वीडियो हुआ था वायरल

सार

नोएडा में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गालीबाज नेता की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस ने उसके चार करीबी सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता और कथित रूप से मारपीट करने की कोशिश के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। गालीबाज नेता को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ और गुरुग्राम में गालीबाज नेता को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित कर ली है। श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए सांसद महेश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि 48 घंटे के भीतर पुलिस आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे और पार्टी के कार्यकर्ता खुद उसे सोसाइटी से बेदखल करेंगे।

बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया गया स्पष्ट
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। बहुत जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसके खिलाफ अभी तक पांच मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली श्रीकांत त्यागी का सोसाइटी के साथ ही एक महिला को धमकाने, मारपीट की कोशिश और गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया। आरोपी त्यागी खुद को बीजेपी का नेता बताकर धमकाता था। हालांकि बीजेपी ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट किया कि आरोपी का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। 

आरोपी की तीन लग्जरी गाड़ियों को किया जब्त
वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी संसद डॉ महेश शर्मा भी सोसाइटी पहुंचे और महिलाओं को भरोसा दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तान लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपी श्रीकांत त्यागी ने अपनी कार पर फर्जी तरीके से यूपी सरकार लिखवा रखा था। इसको लेकर पुलिस ने 419, 420 और 482 की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गालीबाज नेता की गिरफ्तारी होगी। 

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एक और FIR, जानिए क्या है नया मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस