बैट से 2 पुलिसकर्मी कर रहे पिटाई, युवक जोर-जोर से चिल्लाकर नहीं मारने का कर रहा आग्रह, वीडियो वायरल

Published : Dec 14, 2022, 07:02 PM ISTUpdated : Dec 14, 2022, 07:03 PM IST
बैट से 2 पुलिसकर्मी कर रहे पिटाई, युवक जोर-जोर से चिल्लाकर नहीं मारने का कर रहा आग्रह, वीडियो वायरल

सार

यूपी के नोएडा का पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में कानपुर की पुलिस कस्टडी में युवक की मौत होने के आरोप लग रहे है लेकिन उसके बाद इसको देखकर हर किसी के मन में कई सवाल उठ रहे है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो पुलिसकर्मी एक युवक के बैट से पिटाई कर रहे है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एक पुलिस की वर्दी में है और दूसरा कच्छे-बनियान में। दोनों इस कदर मार रहे है कि युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वह उनसे नहीं मारने के लिए भी कह रहा है पर दोनों बारी-बारी से उसकी पिटाई कर रहे है। हाल ही में कानपुर पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के आरोप लग रहे है। अब एक और नया मामला सामना आ रहा है।

वीडियो को देखते ही लोग कर रहे कार्यवाही की मांग
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सेक्टर-142 का है। सोशल मीडिया में 20 सेकेंड के वायरल वीडियो होते ही नोएडा पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगने लगे है। इसको देखते ही लोग पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है। पुलिस का इस वीडियो को लेकर कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसी के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़ित युवक ने भी अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल संबंधित थानों में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी ये पुख्ता नहीं हो सका है कि वीडियो नोएडा का ही या किसी बाहर के जिले का।

व्यापारी की रिपोर्ट में हुई थी चोटों की पुष्टि
बता दें कि कानपुर में व्यापारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 25 से अधिक जगह में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं दोनों हाथ की कलाइयों पर रस्सी बांधने के निशान भी मिले है। इसके अलावा  पुलिस ने पैर के तलवों से लेकर घुटनों तक, कमर के नीचे और पीठ पर इतनी लाठियां मारी की खाल उधड़ गई। युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उसका शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में आक्रोश था और कहना था कि जब तक सीएम योगी नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। फिर जिला प्रशासन व पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक का अंतिम संस्कार करा दिया है।  

10वीं की छात्रा ने स्कूल में सुसाइड करने का किया प्रयास, बोली- टीचर टॉर्चर करने के साथ बोलते हैं ऐसी बात

BSP के सांसद ने UP सरकार पर उठाया सवाल, कहा- खराब सड़कों पर चलने में लगता है जैसे ऊंट की सवारी की जा रही हो

पति ने पत्नी का मुंह-हाथ बांधकर कमरे में किया बंद, 7 दिन बाद महिला की कोशिशों के बाद ऐसे मिली मुक्ति 

ED ने माफिया मुख्तार अंसारी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मांगी कस्टडी रिमांड, कोर्ट ने 10 दिन की दी मंजूरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल