UP MLC election के लिए नामांकन, 12 सीटों में 10 पर बीजेपी की नजर, इन नेताओं को मिला है मौका

Published : Jan 18, 2021, 12:40 PM IST
UP MLC election के लिए नामांकन, 12 सीटों में 10 पर बीजेपी की नजर, इन नेताओं को मिला है मौका

सार

विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को होना है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बसपा तथा कांग्रेस के साथ ही किसी निर्दलीय के नामांकन न दाखिल करने की स्थिति में नाम वापसी के दिन यानी 21 जनवरी को ही भाजपा के दस तथा समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। बीजेपी यूपी उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन में भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। आज की 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। आज बीजेपी के दस प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। विधायकों के संख्याबल को देखते हुए सभी दसों सीटों पर जीत पक्की मानी जा रही है। 

इन्हें बीजेपी ने दिया है मौका
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति के साथ पीएम मोदी के करीबी सेवानिवृत्त आइएएस अरविंद कुमार शर्मा शामिल हैं।

28 जनवरी को होगा मतदान
विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को होना है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बसपा तथा कांग्रेस के साथ ही किसी निर्दलीय के नामांकन न दाखिल करने की स्थिति में नाम वापसी के दिन यानी 21 जनवरी को ही भाजपा के दस तथा समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, लखनऊ से पटना तक मचा बवाल, लोग बोले-इसे जेल में डालो
Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान