बहू की हत्या के आरोप में बेटे को तलाश रही थी पुलिस, बाप को पकड़ा तो तंग आकर लगा ली फांसी

Published : Nov 06, 2019, 01:47 PM IST
बहू की हत्या के आरोप में बेटे को तलाश रही थी पुलिस, बाप को पकड़ा तो तंग आकर लगा ली फांसी

सार

यूपी के कानपुर में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगा ली । मंगलवार सुबह बुजुर्ग का शव घर के बाहर लटकता हुआ पाया गया

कानपुर(Uttar Pradesh ). यूपी के कानपुर में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने घर के बाहर नीम के पेड़ से फांसी लगा ली । मंगलवार सुबह बुजुर्ग का शव घर के बाहर लटकता हुआ पाया गया । सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया । दरअसल बुजुर्ग के बड़े बेटे पर बीते 29 अक्टूबर को पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने का आरोप है । पुलिस उसके को तलाश रही थी जिसके लिए लगातार मृतक बुजुर्ग और उसके पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 

बता दें कि कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित दुर्जनपुर गांव में रहने वाले रमाशंकर मिश्रा (70) खेती किसानी का काम करते थे । परिवार में पत्नी राधा बड़े बेटे कुलदीप और छोटे बेटे जगदीप के साथ रहते थे । रमाशंकर के बड़े बेटे कुलदीप ने नौबस्ता की रहने वाली सामा सिंह से ढाई साल पहले लव मैरिज की थी । शादी के कुछ दिन बाद ही कुलदीप और सीमा के झगड़े होने लगे । सीमा ससुराल छोडकर मायके में रहने लगी थी ।

एक सप्ताह पहले मिला था बहू का शव 
बीते 29 अक्टूबर की सुबह दुर्जनपुर गांव के बाहर सैयागोझा के जंगलों में रामशंकर की बड़ी बहू सीमा का लहुलुहान हालत में शव मिला था । सीमा की धारदार हथियार से गलारेत कर बेरहमी से हत्या की गई थी । हत्या की खबर जब अगले दिन सीमा के परिजनों ने को मिली तब उन्होंने बिधनू थाने में संपर्क किया और शव की शिनाख्त की । सीमा के भाई ने बिधनू थाने में तहरीर दी थी और पति पर हत्या का आरोप लगाया था । इसी मामले में पुलिस लगातार रमाशंकर की बेटे कुलदीप को तलाश रही थी। 

बेटे के न मिलने पर बाप को थाने उठा लाई थी पुलिस 
रामशंकर के बेटे कुलदीप पर पत्नी की हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी । जब कुलदीप घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता रमाशंकर और छोटे भाई जगदीप को पकड़कर थाने ले आई । पुलिस ने कई दिनों तक दोनो को थाने पर बैठाकर रखा । दो दिन बाद पुलिस ने रमाशंकर को छोड़ दिया था और छोटे बेटे को थाने पर ही बैठा कर रखा था । पुलिस लगातार रामशंकर को बेटे को हाजिर कराने का दबाव बना रही थी । पुलिस प्रताड़ना और गांव में अपनी बेइज्जती को लेकर रमाशंकर काफी तनाव में थे। 

घर के बाहर ही लगाई थी फांसी 
सोमवार की रात रमाशंकर ने घर के बाहर ही नीम के पेड़ पर सीढी लगाकर नॉयलान की रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी । सुबह जब उनकी पत्नी राधा की नींद खुली तो घर के बाहर निकली । पत्नी का शव पेड़ से लटकता हुआ देखकर तो बेहोश होकर गिर पड़ी । ग्रामीणों ने घटना की सूचना को दी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: यूपी में ईद पर बारिश या धूप? जानिए लखनऊ, आगरा, नोएडा समेत 5 शहरों का मौसम
UPTET 2026 नोटिफिकेशन जारी: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल