नमकीन का लालच देकर बुजुर्ग ने पहले मासूमों को पिलाई शराब, फिर सुलगाई बीड़ी

Published : Jul 11, 2019, 06:49 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 01:56 PM IST
नमकीन का लालच देकर बुजुर्ग ने पहले मासूमों को पिलाई शराब, फिर सुलगाई बीड़ी

सार

वीडियो वायरल होने पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसडीएम और बीएसए को जांच के निर्देश दिए हैं।

अलीगढ़.  जिले के अतरौली थाना इलाके के गांव बहादुरपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने दो बच्चों को पहले शराब और इसके बाद बीड़ी पिलाई। हद तो तब हो गई, जब एक सहायक शिक्षक बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। मामले का वीडियो वायरल होने पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एसडीएम और बीएसए को जांच के निर्देश दिए हैं। गुरुवार सुबह दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये है पूरा मामला

गांव के रहने वाले दो बच्चे बुधवार को दोपहर खेलते हुए वृद्ध सोमवीर के खेत में चले गए थे। सोमवीर ने बच्चों को पहले नमकीन खिलाने का लालच दिया, फिर शराब का गिलास भरकर बच्चों को थमा दिया। वहां कई लोग मौजूद थे। इनमें शामिल गांव के ही विद्यालय में तैनात एक सहायक शिक्षक ने दोनों बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल डाल दिया। वायरल वीडियो डीएम चंद्रभूषण सिंह तक पहुंचा। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, दी भावभीनी श्रद्धांजलि