यूपी चुनाव 2022: ओम प्रकाश राजभर के पास करोड़ों की संपत्ति, ज्वेलरी की भरमार और 3 असलहा है मौजूद

यूपी चुनाव 2022 के लिए ओम प्रकाश ने अपना नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति का जिक्र किया। इसी के साथ उन्होंने अपने और परिजनों के पास मौजूद रिवॉल्वर और पिस्टल की जानकारी दी है। परिजनों के पास मौजूद सोने के आभूषणों की जानकारी भी इसमें दी गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 8:37 AM IST

लखनऊ: यूपी चुनाव को लेकर लगातार सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जारी है। इसी बीच ओम प्रकाश राजभर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राजभर ने अपने नामांकन में संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास 2 करोड़ 61 लाख 31 हजार 359 रुपए की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति और नगद 67 लाख 81 हजार 359 रुपए, जबकि अचल संपत्ति 1 करोड़ 93 लाख 50 हजार है। 

राजभर ने अपने परिवार के खातों का किया जिक्र
नामांकन के दौरान राजभर ने जानकारी दी है कि उनके एक बैंक खाते में 3379, दूसरे बैंक खाते में 80072 और तीसरे बैंक खाते में 26,88,828 रुपए हैं। इसी के साथ उनकी पत्नी के एक खाते में 194878, दूसरे खाते में 1661 रुपए हैं। जबकि पुत्र अरविंद के एक खाते में 2972, दूसरे खाते में 135548 और तीसरे खाते में 58647 रुपए हैं। पुत्र अरुण के एक खाते में 16666, दूसरे में 221927,  तीसरे में 30571 और चौथे खाते में 333400 रुपए हैं। 

Latest Videos

सभी के पास हैं सोने की चेन
राजभर के पास एक एंबेसडर कार, सोने की चैन और सोने की छह अंगूठी हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास सोने की 3 चेन, चार झुमका और चार कंगन हैं। पुत्र अरविंद के पास सोने की दो चेन, 5 सोने की अंगूठी है। पुत्र अरुण के पास सोने की 2 चेन और 2 अंगूठी हैं। 

राजभर के पास रिवॉल्वर और पुत्र के पास पिस्टल
ओम प्रकाश राजभर के पास एक 95 हजार की रिवॉल्वर मौजूद है। जबकि उनके पुत्र अरुण और अरविंद के पास में एक-एक पिस्टल है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Special Story: दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवारों में से 260 हैं करोड़पति, जानिए कौन है सबसे धनवान

यूपी चुनाव: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान, आजम और सुरेश खन्ना समेत दांव पर कई दिग्गजों की साख

यूपी चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी सलीम खान समाजवादी पार्टी में शामिल

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान