माघ मेला क्षेत्र में ही जान सकेंगे ट्रेनों की लोकेशन, सीएम ने दिलाया यह भरोसा

Published : Dec 28, 2019, 01:58 PM ISTUpdated : Dec 28, 2019, 02:04 PM IST
माघ मेला क्षेत्र में ही जान सकेंगे ट्रेनों की लोकेशन, सीएम ने दिलाया यह भरोसा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि माघ मेले में भी साधु-संतों और श्रद्धालुओं को कुंभ मेले की तरह की पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं और साधु-संतों को निर्मल तथा अविरल गंगाजल मिलेगा।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। माघ मेला की तैयारी जोरों पर है। इस बार मेला क्षेत्र में ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी, क्योंकि इसके लिए रेलवे की ओर से एलईडी स्कीन लगाई जा रही है, जिसके माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। वहीं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि माघ मेले में भी साधु-संतों और श्रद्धालुओं को कुंभ मेले की तरह की पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी।

मेला कंट्रोल रूम में लगी 12 एलईडी स्कीन
मेला कंट्रोल रूम में 12 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसमें जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन की वीडियो फुटेज लाइव देखी जा सकेगी। 

डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा
डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने एक दिन पहले माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे की ओर से बनाए गए शिविर का निरीक्षण किया। डीआरएम को बताया गया कि इस शिविर में रेलवे की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है।

सीएम ने दिलाया यह भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि माघ मेले में भी साधु-संतों और श्रद्धालुओं को कुंभ मेले की तरह की पर्याप्त सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं और साधु-संतों को निर्मल तथा अविरल गंगाजल मिलेगा। महंत नरेंद्र गिरि ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहली फरवरी को आयोजित अचला सप्तमी समारोह में आने के लिए मुख्यमंत्री को न्योता दिया।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: यूपी में फार्मा सेक्टर को बूस्ट, योगी सरकार ने 17 कंपनियों को दिया LOC, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा है ‘New UP’! 46,660 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर