योगी के इस दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा, देश में हिंदुत्व की रूपरेखा में रहने वाले ही बचेंगे, देशद्रोही कुत्ते की मौत मरेंगे

Published : Jan 30, 2020, 03:37 PM IST
योगी के इस दर्जा प्राप्त मंत्री ने कहा, देश में हिंदुत्व की रूपरेखा में रहने वाले ही बचेंगे, देशद्रोही कुत्ते की मौत मरेंगे

सार

ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा किस्तान समर्थित लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा और फांसी के तख्ते पर पहुंचा दिया जाएगा। हमारे टैक्स से आप जीवित रहोगे, हिंदुस्तान को आप गाली दोगे, वह चलेगा नहीं और चलने देंगे नहीं। 

अलीगढ़ (Uttar Pradesh)। योगी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि देश में अब वही बचेगा जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा। इस देश में जो भी देशद्रोही का काम करेगा, वह कुत्ते की मौत मारा जाएगा। पाकिस्तान समर्थित लोगों को जेल में डाल दिया जाएगा और फांसी के तख्ते पर पहुंचा दिया जाएगा। बता दें कि रघुराज सिंह उत्तर प्रदेश भूमि एवं संनिर्माण कर्मकार परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष भी हैं।

कहा, शरजील जैसे लोगों को फांसी पर लटका देंगे
शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर रघुराज ने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाया जाएगा। हिंदुस्तान का खाओगे और हिंदुस्तान का विरोध करोगे। हमारे टैक्स से आप जीवित रहोगे, हिंदुस्तान को आप गाली दोगे, वह चलेगा नहीं और चलने देंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यह लोग जो भी देशद्रोही का काम करेगा, वह कुत्ते की मौत मारे जाएंगे। पुलिस फोर्स को आदेश है कि ऐसे लोगों का तत्काल मुठभेड़ में मार दिया जाए। इन लोगों ने बहुत गुंडागर्दी कर ली है।

मुझे आतंकवादियों ने दी थी धमकी
ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि मुझे आतंकवादियों ने धमकी दी थी। मैंने उनसे कहा कि हिंदुस्तान में आओ और आमने-सामने की लड़ाई लड़ो। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जो हिंदुत्व की रूपरेखा में रहेगा वही इस देश में बचेगा, नहीं तो वह हिंदुस्तान में रह नहीं पाएगा। हम उसको रहने नहीं देंगे। हमने तय किया है कि गोली का जवाब गोला से देंगे।

रघुराज बोले, इंशाअल्लाह को दफना दिया जाएगा
रघुराज सिंह ने आगे कहा कि बेईमान लोग, जो आईएसआई के एजेंट हैं, वह अति कर रहे हैं। इसलिए हिंदुस्तान में इंशा अल्लाह और भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह करते हैं। वह अब नहीं बच पाएंगे। इस इंशाअल्लाह को दफना दिया जाएगा।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: अकासा एयर बनाएगी पहला MRO सेंटर, यूपी बनेगा देश का नया एविएशन हब
Candy Death: पापा से जिद करके ली टॉफी-गले में अटकी, नतीजा- 3.5 साल के मासूम की चली गई जान