शराब का पैसा जुटाने के लिए माता-पिता ने की शर्मनाक हरकत, अपने ही बच्चे का किया सौदा

Published : Jun 20, 2022, 06:06 PM IST
शराब का पैसा जुटाने के लिए माता-पिता ने की शर्मनाक हरकत, अपने ही बच्चे का किया सौदा

सार

यूपी के लखीमपुर खीरी में मानवता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नशेड़ी माता पिता ने शराब खरीदने के लिए अपने दो माह के बच्चे का सौदा कर दिया। एक आशा बहु के जरिए बच्चों को तीस हजार रुपए में बेच दिया। 

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी को विश्वास ही नहीं होगा। माता-पिता अपने बच्चे के लिए हर संभव प्रयास करते है कि उनको किसी प्रकार का दुख या किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो। लेकिन कोई नशे के लिए अपने ही बच्चे का सौदा कर दे, हैरान कर देने वाली घटना है। शहर में तो मानवता शर्मसार हो गई है। नशेड़ी मां-बाप ने नशे की पूर्ति के लिए अपने दो माह के बेटे को दूसरे समुदाय की एक महिला को तीस हजार रुपए में बेच दिया। 

बच्चे को आशा बहू के जरिए माता-पिता ने बेचा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के मोहम्मदी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहरिया पुलिस चौकी के दुल्लापुर का है। यहां रहने वाले जगतार सिंह और उसकी पत्नी शराब के आदी हैं। उन्होंने कथित रूप से शराब का पैसा इकत्रित करने के लिए अपने दो माह के बेटे को एक आशा बहू निर्मला देवी के जरिए निजामुद्दीन नामक शख्स को ₹30 हजार रुपये में बेच दिया। बच्चे को तीस हजार रुपए में बेचने की जानकारी सिख समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही प्रदर्शन भी किया। 

सिख समुदाय के लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन
इस बात की जानकारी जब सिख समुदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने भारी संख्या में रहरिया पुलिस चौकी पुहंचकर दोनों लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है। पुलिस विभाग भी बेहद सतर्कता से कदम बढ़ा रहा था क्योंकि दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिसे के आला अधिकारियों ने मामले में संजीदगी दिखाते हुए आनन-फानन में बच्चे की खोजबीन में तीन टीमों को लगा दिया है। जिसके बाद आशा बहू निर्मला देवी की निशानदेही पर बच्चे को शाहाबाद से बरामद कर लिया गया है।

बच्चे को चाइल्ड लाइन के सामने किया जाएगा प्रस्तुत
पुलिस के अनुसार बच्चे के पिता जगतार सिंह ने बताया कि उसे पैसे की कमी के चलते उसने अपने बच्चे को बेच दिया है। वहीं बच्चे के खरीददार युवक निजामुद्दीन ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं हो रही थी। इसलिए उसने जगतार सिंह से तीस हजार रुपए में बच्चा खरीदा था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद उन्होंने बच्चा वापस कर दिया है। दूसरी ओर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि बच्चा बेचने का मामला सामने आया है। एक युवक ने तीस हजार रुपए में दो माह का बच्चा बेचा है। सूचना के बाद बच्चे को बरामद कर लिया है। अब बच्चे को चाइल्ड लाइन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और जैसा भी निर्देश होगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं स्वीकारा तो किशोरी की कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझाई दुष्कर्म की गुत्थी, मासूम बच्ची को देर रात अगवा कर ले गया था आरोपी

पीलीभीत: खाली प्लॉट में खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 महीने बाद दर्ज हुई FIR

युवक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उठाया बड़ा कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी
UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम