यूपी के मथुरा जिले में फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध नहीं मानने पर युवक ने 16 साल की किशोरी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बेटी की चीख पुकार सुनकर आई मां पर भी आरोपी युवक ने हमला किया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मथुरा: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई ऐसे मामले सुनने को मिले है, जहां फेसबुक पर फ्रेंड बनने के बाद दोनों ने शादी कर ली। या फिर फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध न स्वीकार करने पर घटना को अंजाम दे दिया गया। इसी कड़ी में शहर में भी फेसबुक को लेकर नया मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध स्वीकार नहीं करने पर एक युवक ने 16 साल की किशोरी को चाकू मार कर हत्या कर दी और बेटी को बचाने आई मां पर भी चाकू से हमला किया। इस घटना में बेटी की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि घटना रविवार की शाम जिले के हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध नहीं मानने पर इस घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने दोनों पर हमला करने के बाद खुदकुशी करने की भी कोशिश की।

शादी का कार्ड देने के बहाने घर पहुंचा था युवक
पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं। रविवार की देर शाम जब वह घर पर नहीं थे तभी मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का युवक रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा। जैसे ही उनकी पुत्री (16) कमरे में आई, उसने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए हुए चाकू से उस पर कई बार प्रहार किया। 

आरोपी युवक ने भी आत्महत्या का किया था प्रयास
मार्तंड प्रकाश सिंह ने आगे बताया कि बेटी की चीख सुनकर उसकी मां सुनीता कमरे में पहुंची तो रवि ने उनके कंधे व कमर पर भी चाकू से हमला किया। इतना ही नहीं बाद में रवि ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी मां को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चौहान के अनुसार आरोपी रवि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सुलझाई दुष्कर्म की गुत्थी, मासूम बच्ची को देर रात अगवा कर ले गया था आरोपी

पीलीभीत: खाली प्लॉट में खेल रही किशोरी को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 महीने बाद दर्ज हुई FIR

युवक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उठाया बड़ा कदम