मुलायम सिंह यादव की पोते-पोती संग तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, लिखा- विल मिस यू दद्दू

सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बीते मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इस बीच नेताजी के पोते और अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव ने अपने दादाजी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है कि हमें आपकी याद आ रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2022 5:08 AM IST

इटावा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा उत्तर प्रदेश उमड़ आया। इस दौरान कोई आम हो या खास सभी की आंखे नम थीं। वहीं नेताजी के पोते-पोती की भावुक तस्वीर सामने आ रही हैं। यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है कि दादाजी हमें आपकी याद आ रही हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है। बता दें कि इस तस्वीर को अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव ने शेयर की है।

नम आखों से दी गई अंतिम विदाई
मुलायम सिंह यादव अनंत यात्रा पर चले गए। लेकिन उनका परिवार, कार्यकर्ता, प्रशंसक और नेताजी के साथी उन्हें याद कर रहे हैं। नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा था। वहीं नेताजी की अंतिम विदाई में बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के आंसू भी नहीं थम रहे थे। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में तमाम मुख्यमंत्रियों से लेकर कई नेता भी पहुंचे थे। सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। वहीं अखिलेश यादव भी फफक कर रोते नजर आये थे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। भारी भीड़ के बीच मुलायम सिंह यादव के परिवार का हर सदस्य इस अंतिम यात्रा में मौजूद रहा।

Latest Videos

सैफई में किया गया नेताजी का अंतिम संस्कार
मुखाग्नि देने के बाद भी नेताजी के समर्थक पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि अब उन्हें सैफई अपना नहीं लग रहा। बता दें कि बीते सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। पिछले कई सालों से वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। नेताजी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया था। वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। इसके अलावा नेताजी के करीबी रहे आजम खान ने दुखी मन से नेताजी को अंतिम विदाई दी।

नम आंखो से दी गई मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा था लाखों का हुजूम, देखें तस्वीरें

मुलायम सिंह की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोये अखिलेश यादव, कहा- अब अपना नहीं लग रहा सैफई

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट