निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने BJP से की टिकट की मांग, पार्टी इन प्रत्याशियों पर लगाएगी दांव

Published : Dec 09, 2022, 12:56 PM ISTUpdated : Dec 09, 2022, 12:57 PM IST
निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने BJP से की टिकट की मांग, पार्टी इन प्रत्याशियों पर लगाएगी दांव

सार

यूपी के पीलीभीत में नगर निकाय चुनाव के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा से टिकट की मांग की है। वहीं भाजपा भी मुस्लिम समुदाय को पार्टी के साथ जोड़े जाने की कवायद कर रही है। पसमांदा समाज को जोड़ने के लिए पार्टी अब इनको हिस्सेदारी भी देने जा रही है।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। बता दें कि हाल ही में आरक्षण सूची जारी की गई है। वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि पीलीभीत जिले से बीजेपी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां पर नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगा है। मुस्लिम समाज के लोगों भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। वहीं राज्य सरकार और केंद्र सरकार में जब से भाजपा आई है। तभी से मुस्लिमों को पार्टी के साथ जोड़े जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार में मुस्लिम मंत्रियों को जगह दी गई है। 

पसमांदा समाज के लिए कई योजनाओं का किया ऐलान
इसके अलावा भाजपा ने मुसलमानों में अति पिछड़े पसमांदा समाज को आगे लाने के लिए कई योजनाओं का भी ऐलान किया है। वहीं पार्टी अब देश की मुख्यधारा में पसमांदा समाज को जोड़ने के लिए इनको हिस्सेदारी भी देने जा रही है। वहीं मुस्लिम समुदाय ने नगरपालिका चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा के लिए अपनी पसंद जाहिर की है। बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन नगर पंचायत- न्यूरिया, जहानाबाद और नोगवा पकरिया से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। जहां न्यूरिया और नगर पंचायत नौगवा पकरिया से पसमांदा समाज के मुस्लिम लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है तो वहीं दूसरी और जहानाबाद नगर पंचायत से अगड़ी जाति के यामीन खान ने भाजपा से टिकट की मांग की है।

मुस्लिम समुदाय ने की टिकट की मांग
वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पंचायत और सभासद पद के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टिकट की दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने अच्छे कार्यकर्ता को सिंबल देने का काम करेगी। फिर चाहे वह मुस्लिम समुदाय से हों या फिर किसी और समुदाय से हों। फिलहाल जो भी हो यूपी में अब यह बात खुलकर सामने आने लगी है कि मुस्लिम समुदाय के लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी आस्था जता रहे हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग अब पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अब चलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी मुस्लिम समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हुई है।

पीलीभीत में शादी से पहले प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़के के परिजनों ने घटना को बताया ऑनर किलिंग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्थर-जूते चले... बाराबंकी में पुलिस पर ये क्या आरोप लगा गए सांसद चंद्रशेखर?
दलित वोट पर चार दावेदार, 2027 में किसके साथ जाएंगे मायावती के पुराने वोटर?