पीलीभीत: प्रेम विवाह की लगी कीमत तो आहत छात्रा ने मौत को लगाया गले, मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Published : Oct 29, 2022, 12:55 PM IST
पीलीभीत: प्रेम विवाह की लगी कीमत तो आहत छात्रा ने मौत को लगाया गले, मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप

सार

यूपी के पीलीभीत में दहेज की मांग से आहत होकर बीएड की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि छात्रा के प्रेमी की मां ने शादी करने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के जहानाबाद में दहेज की मांग से आहत होकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि प्रेमी की मां द्वारा दहेज में दस लाख रुपए मांगे जाने से बीएड की छात्रा आहत थी। मृतक छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जहानाबाद के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। 

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
ग्रामीण ने बताया कि 21 वर्षीय बड़ी बेटी बीएड कर रही थी। बताया जा रहा है कि सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने छात्रा को तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। जब छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी थी। वहीं अमित का परिवार भी शादी के लिए भी राजी हो गई थी। जब बीते 19 अक्टूबर को छात्रा की मां अमित की मां कलावती और मौसी से बच्चों की शादी की बात करने के लिए उनके घर पहुंची तो इस दौरान अमित की मां ने छात्रा की मां से दस लाख रुपए की मांग कर डाली। आरोप है कि इस दौरान छात्रा की मां ने अपनी गरीबी का वास्ता दिया। जिस पर अमित की मां का दिल नहीं पसीजा। जब बात नहीं बनी तो छात्रा की मां निराश होकर वापस घर लौट आई। 
 
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
मामले की जानकारी जब छात्रा को हुई तो उसने अमित के पास फोन किया। लेकिन अमित ने छात्रा का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा ने अमित को मैसेज किया। लेकिन उसके बाद भी अमित ने छात्रा को संतोषजनक जबाव नहीं दिया। बीते गुरुवार को छात्रा ने दहेज की मांग और प्रेमी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से आहत होकर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि अमित और उसकी मां कलावती के खिलाफ दहेज मांगने, गाली-गलौज करने और आत्महत्या के उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पीलीभीत में छत पर गिरा पत्थर, अंधविश्वास के चलते लोगों ने शुरू की पूजा, मकान मालिक ने किया इस बात का दावा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात