पीलीभीत चुनाव 2022 रिजल्ट : जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

पीलीभीत जिले में (PILIBHIT) में 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं-पीलीभीत (PILIBHIT), बरखेड़ा (BARKHERA), बीसलपुर (BISALPUR), और एससी के सुरक्षित पूरनपुर (PURANPUR) सीट। यहां पिछले 3 दशकों से गांधी परिवार राज करता आया है। हालांकि ये अलग बात है कि 2017 के चुनाव में यहां चारों सीटों पर कमल जीता।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:42 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 09:20 PM IST

लखनऊ। पीलीभीत जिले में (PILIBHIT) में 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं-पीलीभीत (PILIBHIT), बरखेड़ा (BARKHERA), बीसलपुर (BISALPUR), और एससी के सुरक्षित पूरनपुर (PURANPUR) सीट। यहां पिछले चुनाव में भाजपा का परचम लहराया था। चारों विधानसभा सीटों में मुस्लिम निर्णायक भूमिका में रहते हैं। पीलीभीत की सीमाएं उत्तरखंड और नेपाल से सटी हैं। गोमती नदी का उद्गम स्थल भी पीलीभीत है। इस बार भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। 

PILIBHIT Election Results 2022:  यहां से भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 125506 वोट मिले। यहां कुल वोटर 375568 थे। इनमें कुर्मी-68000,लोधी-30000, सिख-12000, कश्यप-18000,मौर्य-18000 और मुस्लिम सबसे अधिक 1.40 लाख।  2017 में यहां 54.20 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने सपा के रियाज अहमद को 43356 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े संजय सिंह गंगवार पर 4 केस दर्ज हैं। सपा से शैलेंद्र सिंह गंगवार, बसपा से शेन अली चुनाव मैदान में थे।

BARKHERA Election Results 2022:  भाजपा के जयद्रथ ने जीत दर्ज की है।   यहां कुल मतदाता 323178 थे। इनमें लोध किसान- 110,000, मुस्लिम-48000,अनुसूचित जाति- 35000, सिख-15000, बंगाली -17000, मौर्य- 20000 और बाकी अन्य। 2017 में यहां 49.37 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के किशन लाल राजपूत ने सपा के हेमराज वर्मा को 57930 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां कांग्रेस से चुनाव लड़े हरप्रीत पाल पर सबसे अधिक 8, जबकि सपा से लड़े हेमराज वर्मा पर 7 केस दर्ज हैं। भाजपा से यहां जयद्रथ और बसपा से मोहन स्वरूप चुनाव मैदान में थे।

 BISALPUR Election Results 2022 LIVE:  भाजपा के विवेक कुमार वर्मा ने जीत दर्ज की। यहां कुल वोटर-358345 थे। इनमें कुर्मी- 40-45 हजार, किसान 20-25 हजार, लोध 15-17 हजार, ठाकुर 10-12 हजार, कश्यप 20-28 हजार, जाटव 16000-18000 और मुस्लिम-60000-65000। 2017 में यहां 46.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के राम सरन वर्मा ने कांग्रेस के अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू को 40996 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा से चुनाव लड़े विवेक कुमार वर्मा पर 4  केस दर्ज हैं। बसपा से अनीस अहमद, सपा से दिव्या गंगवार और कांग्रेस से शिखा पांडे चुनाव लड़ीं।

 PURANPUR Election Results 2022 : यहां से भाजपा के बाबूराम ने जीत दर्ज की है। हां  ब्राह्मण, लोध किसान, पासी , मुस्लिम की संख्या मिलीजुली है। सिख और बंगाली वोटर भी हैं। यहां कुल वोटर-383219 थे। इनमें ब्राह्मण-42000, क्षत्रिय- 18000,बनिया- 8000, लोध किसान- 43000, पासी- 35000, जाटव- 27000, सिख- 22000, बंगाली- 28000 और मुसलमान-67000। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में कुल 52.06 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के बाबू राम पासवान ने सपा के पीतम राम को 39242 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े बाबूराम पर 1 केस दर्ज है। यहां सपा से आरती, बसपा से अशोक कुमार राजा और कांग्रेस से ईश्वर दयाल पासवान चुनाव मैदान में थे।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!