पीलीभीत: नाबालिग से दुष्कर्म में नाकाम युवक ने उठाया खौफनाक कदम, तीन दिन बाद हरकत में आई पुलिस

Published : Sep 11, 2022, 10:02 AM IST
पीलीभीत: नाबालिग से दुष्कर्म में नाकाम युवक ने उठाया खौफनाक कदम, तीन दिन बाद हरकत में आई पुलिस

सार

पीलीभीत में दलिल किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर आरोपित युवकों ने उसे जिंदा चला दिया। पीड़िता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई हा। किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म में नाकाम युवकों ने एक दलित किशोरी को जिंदा जला दिया। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित किशोरी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। घटना की जानकारी होते ही तमाम पुलिस अधिकारी फौरन जिला अस्पताल युवती से मिलने पहुंचे हैं। पीड़ित किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

दुष्कर्म में नाकाम होने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बताया जा रहा है कि गांव के ही दो युवक बीते 7 सितंबर को 17 वर्षीय किशोरी के घर में घुस गए। इस दौरान किशोरी अपने घर में अकेली थी। आरोप है राजवीर नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। दुष्कर्म में नाकाम रहे आरोपित युवक ने पीड़िता पर तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए जिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई
घटना के तीन दिन बाद यानि की 10 सितंबर को पीड़िता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में किशोरी ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म में असफल होने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश पी अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पीड़िता से मिलने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को बंधक बनाकर परिजनों ने किया ऐसा काम, थाने जाकर दी तहरीर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front