यूपी चुनाव के बीच वाराणसी में लगेंगी PM मोदी की पाठशाला, भाजपा के 'बूथ विजय सम्मेलन' की तैयारियां हुई पूरी

Published : Feb 27, 2022, 01:17 PM ISTUpdated : Feb 27, 2022, 01:24 PM IST
यूपी चुनाव के बीच वाराणसी में लगेंगी PM मोदी की पाठशाला, भाजपा के 'बूथ विजय सम्मेलन' की तैयारियां हुई पूरी

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच काशी नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाठशाला लगने जा रही है। जिसमें वो भाजपा के बूथ विजय सम्मेलन में चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में रखा गया हैं। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं। 

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज वाराणसी में पाठशाला लगेगी। जिसमें 8 विधानसभा के 20 हजार से ज्यादा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे । प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में रखा गया हैं। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं। भाजपा के 'बूथ विजय सम्मेलन' में भाजपा के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक एक बूथ पर किस तरह से मतदाताओं के मन में विश्वास बनाना है। उसका मंत्र देंगे। 2014 से ही प्रधानमंत्री हर चुनाव में बूथ को मजबूत करने की बात करते हैं। और भाजपा का एक मिशन रहा कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत'।

पार्टी के पदाधिकारियों ने दी कार्यक्रम की जानकारी
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम दोपहर 3.15 बजे मंच पर पहुंचेंगे। जहां से वे बूथ अध्यक्ष समेत सभी बूथ पदाधिकारियों को 'बूथ विजय' का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में वाराणसी की आठों विधानसभा से लगभग 20 हजार बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिनके साथ प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 1 घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। इस बीच पीएम का बूथ पदाधिकारियों के बीच जाने का भी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में आठ विधानसभा के 33 मंडल के 539 शक्ति केन्द्रों के 3361 बूथ के लगभग 20 हजार बूथ पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने कार्यकर्ताओं के साथ खासा लगाव रहता है। जिसके कारण समय-समय पर पार्टी के छोटे पदाधिकारियों के साथ ही संवाद कायम रखते है। पीएम की हमेशा इच्छा रहती है कि वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताए। जिसको देखते हुए पीएम की इच्छानुसार यह कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। बताया कि तैयारियां लगभग अपने अंतिम चरण में है। इस कार्यक्रम में आठों विधानसभा के 3361 बूथ के 20166 बूथ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम स्थल की हो गयी हैं पूरी तैयारी 
पीएम का मंच 60 फुट लंबा, 40 फुट चौड़ा और आठ फुट ऊंचा होगा। मंच के ठीक सामने पहले डी गैलरी उसके पश्चात् 100 गुणा 50 का ब्लॉक बनाया गया है। इस ब्लॉक में मीडिया के लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ब्लॉक के दांयी और बाई ओर 150 गुणा 50 के दो ब्लॉक बने है। जिसमें पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारी बैठेंगे। उसके ठीक पीछे आठ गैलरी बनाये गयी है। प्रत्येक गैलरी में चार-चार ब्लॉक है। कुल मिलाकर 32 ब्लॉक बनाये गये है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पीएम पहले गोल्फ कार्ट के माध्यम से बूथ पदाधिकारियों के बीच जायेंगे।

इस देश का हर नागरिक मेरा परिवार है। इसलिए बिना किसी भेदभाव, बिना पक्षपात, सरकार गरीब को पक्की छत देती है, तो ये सबका विकास ही है। लेकिन घोर परिवारवादियों के लिए तो अपना विकास ही सर्वोपरि है। इसलिए ये गरीब के हित में बनाई गई इन योजनाओं के खिलाफ हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: गोरखपुर में अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने देश और प्रदेश को पीछे ले जाने का किया काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश