PM मोदी 2 फरवरी को प्रदेश की 403 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Published : Jan 31, 2022, 07:55 PM ISTUpdated : Jan 31, 2022, 07:56 PM IST
PM मोदी 2 फरवरी को प्रदेश की 403 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

सार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलो के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठों,विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होनें कहा कि पार्टी के सभी सांसद,विधायक,नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।         

अनुज तिवारी, वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे उत्तर प्रदेश की। सभी 403 विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुनने हेतु सभी 403 विधानसभाओ में बड़ी स्क्रीन लगाकर उद्बोधन सुनने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलो के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठों,विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होनें कहा कि पार्टी के सभी सांसद,विधायक,नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।         

*71 विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बनेगी सूची* 
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्षो ने कार्यक्रम हेतु स्थान तय कर प्रदेश कार्यालय को सूची उपलब्ध करा दी है। उन्होने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा प्रभारियों से कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले उपरोक्त श्रेणी के कार्यकर्ताओ की सूची बनाए तथा प्रत्येक को सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उक्त सूची प्रदेश मुख्यालय को भी उपलब्ध करायी जाय। उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के पूर्व एवं उपरांत कार्यक्रम का प्रभावी प्रचार प्रसार किया जाए।  

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन पूर्वान्ह 10 बजे से विधानसभा वार,कार्यक्रम स्थल पर शुरु होगा। जिसके लिए सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जा रहे है एवं पार्टी के वरिष्ठ व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन के कार्य में लगाया है। सहमीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फोटो शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ता नमो एप (NamoApp) पर अपलोड करेंगे।

*महानगर की तीन विधान सभा का कार्यक्रम स्थल*
भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता सगुन लॉन महमूरगंज में उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ता गणेश मंडपम, नाटी इमली में तथा दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता शंकर सरदार का बाडा,मुकीमगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुनेंगे। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!