लखनऊ में कल सीएम योगी के मंत्रियों को पीएम मोदी देंगे गुरू मंत्र, 2024 की चुनावी तैयारी पर होगी चर्चा

Published : May 15, 2022, 06:50 PM ISTUpdated : May 15, 2022, 06:53 PM IST
 लखनऊ में कल सीएम योगी के मंत्रियों को पीएम मोदी देंगे गुरू मंत्र, 2024 की चुनावी तैयारी पर होगी चर्चा

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को यूपी की राजधानीलखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। योगी कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को RT-PCR कराने के लिए बोला गया है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा बुद्ध की महानरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में लैंड करने के बाद नेपाल रवाना होंगे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर कल लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी। इसके बाद कुशीनगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को पहुंचेंगे लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। यहीं पर मंत्रियों के साथ रात्रिभोज के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। ये दौरा के पीछ बी पीएम मोदी की पारखी नज़र है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 2024 चुनाव की शूरूआत यूपी से करेंगे।

योगी के मंत्रियो को पढ़ाएंगे सुशासन का पाठ
 योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों को पढाएंगे सुशासन का पाठ : पीएम नरेन्द्र मोदी का सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब 40 मिनट का समय रिजर्व रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। वह हर उस मंत्री से मिलेंगे और बातचीत करेंगे जो उनके 2024 के चुनाव के समीकरण में फिट बैठेगा। 

नेपाली PM शेर बहादुर देउबा ने दिया था निमंत्रण
नेपाल स्थित लुंबिनी एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है, यहीं पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां जा रहे हैं, जिन्होंने हाल में भारत का दौरा किया था और पीएम मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक नेपाल यात्रा होगी. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में यह 5वीं नेपाल यात्रा होगी।

सरकारी स्कूल में अब मास्टर जी की अटेंडेंस पर रहेगी योगी सरकार की पैनी नज़र, इस सत्र से लागू होगी ये प्रणाली

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Health News: CM योगी का दावा, इंसेफेलाइटिस नियंत्रण, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव
UP Assembly Budget Session: विधानसभा में CM योगी का बड़ा बयान, कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी की बदली छवि पर जोर