इस 2 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से लूटे थे 8 करोड़, ACP की करता हत्या

 दिल्ली की कोर्ट में सिपाही की हत्या करने के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटा था। दिल्ली पुलिस ने शक्ति नायडू पर मकोका लगाया था। पेरोल से भागकर शक्ति नायडू स्पेशल सेल दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी की हत्या की प्लानिंग बना रहा था।

Ankur Shukla | Published : Feb 19, 2020 4:46 AM IST / Updated: Feb 19 2020, 01:08 PM IST

मेरठ (Uttar Pradesh) । दिल्ली के कुख्यात बदमाश और दो लाख के इनामी बदमाश शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बता दें कि इस कुख्यात बदमाश ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक पेरोल से भागकर नायडू स्पेशल सेल दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी की हत्या की प्लानिंग बना रहा था।

फॉर्च्यूनर की लूट के बाद हरकत में आई थी पुलिस
पुलिस के अनुसार लावड़ के चिंदौड़ी गांव निवासी विशाल चौधरी से सोमवार आधी रात सरधना में बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे मुखबिर ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना दी कि लूटी हुई फॉर्च्यूनर वैष्णो धाम कॉलोनी के एक मकान के बाहर खड़ी है।

Latest Videos

इस तरह हुई मुठभेड़
सूचना पर सीओ दौराला और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर की टीम ने इस मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। इसी दौरान एसएसपी अजय साहनी भी पहुंच गए थे। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश को तीन गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान सीओ दौराला को पेट में गोली लगी। एक गोली एसएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई। अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रशांत कुमार के अनुसार बदमाश की शिनाख्त शक्ति नायडू निवासी मदनगीर दिल्ली के रूप में हुई।

एसीपी की हत्या का बना रहा था प्लानिंग
शक्ति नायडू पर मेरठ जोन और दिल्ली से एक-एक लाख का ईनाम था। 31 जनवरी को नायडू ने अपने गैंग के साथी हनी निवासी दिल्ली की गोली मारकर हत्या की थी। हनी के चाचा तिलकराज को पांच गोलियां मारी थीं। दिल्ली की कोर्ट में सिपाही की हत्या करने के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटे थे। दिल्ली पुलिस ने नायडू पर मकोका लगाया था। पेरोल से भागकर नायडू स्पेशल सेल दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी की हत्या की प्लानिंग बना रहा था।

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?