2 हत्या के बाद करता प्रेमिका से शादी, फिल्मों में विलेन बनने का था सपना

शिव शक्ति नायडू दिल्ली में हवाला कारोबारियों को लूटकर फिल्म जगत में पैसा लगाना चाहता था। उसने कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों के मोबाइल पर मैसेज भी किए हैं। शर्त रखी है कि फिल्म में विलेन का रोल खुद करेगा।

Ankur Shukla | Published : Feb 19, 2020 6:46 AM IST / Updated: Feb 19 2020, 01:32 PM IST

मेरठ (Uttar Pradesh) । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटने वाले और दिल्ली के कुख्यात बदमाश शिव शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बता दें कि इस कुख्यात बदमाश के एनकाउंटर के बाद कई बातें सामने आईं हैं। यहां तक जल्द ही एसीपी दिल्ली ललित मोहन नेगी और अपनी पत्नी के नये दोस्त तिलकराज हत्या करता। इसके बाद दिल्ली के लैला नाम की एक महिला से शादी करता। जिसकी प्लानिंग बना रहा था, लेकिन मेरठ पुलिस ने सबकुछ खत्म कर दिया। ऐसे में हम आज आपको एक दुकानदार से दो लाख के ईनामियां बनें इस बदमाश की पूरी स्टोरी बता रहे हैं।

शॉर्ट में अमीर बनना चाहता था नायडू
शक्ति कलेक्शन के नाम से शिव शक्ति नायडू की अंबेडकर नगर में शॉप थी। उसी समय उसे अंबेडकर नगर में रहने वाली रेखा उर्फ राखी से प्यार हो गया था। शॉर्ट में अमीर बनने की ललक ने नायडू को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। हवाला की रकम लूटने के बाद नायडू ने रेखा से शादी कर ली। नायडू का 14 साल का बेटा भी है।

इस तरह बड़ा किया गैंग, लैला से हुआ प्यार
धीरे-धीरे शिव शक्ति नायडू ने अपना गैंग बड़ा करने के लिए दिल्ली के बाहर हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट यूपी के बदमाशों से संपर्क कर लिया। पंजाब के बठिंडा से वांछित चल रहे कुख्यात बदमाश आर्यन से उसकी दोस्ती हो गई। आर्यन की दिल्ली निवासी रिश्तेदार लैला से मिलने के बाद नायडू उस पर जान छिड़कने लगा था।

लैला पर रहती थी पुलिस की नजर
आर्यन ने लैला की शादी नायडू से कराने का भी प्लान बनाया था। वहीं, लैला से प्रेम संबंध के बाद पत्‍‌नी से भी कुछ दूरियां बन गई थीं। नायडू को पकड़ने के लिए दिल्ली की स्पेशल सेल हमेशा लैला की घेराबंदी करती थी। आर्यन भी हवाला की रकम लूटने में वांछित चल रहा है।

इस तरह पत्नी बनाने लगी दूरी
शिव शक्ति नायडू की लैला से दोस्ती होने भनक रेखा को हुई तो उसने हाथ खींच लिए थे। धीरे-धीरे रेखा की सब्जी वाले मुकेश से दोस्ती हो गई। जिसकी जानकारी होने पर शिव शक्ति नायडू ने मुकेश को धमकी दी, जिससे वह दूर हो गया तो रेखा ने पति शिव शक्ति नायडू गैंग के तिलकराज से दोस्ती कर ली। इस बार शिव शक्ति नायडू ने पत्नी रेखा की पिटाई कर दी। 

पत्नी के दोस्त और एसीपी की करता हत्या
पुलिस के मुताबिक, तिलक राज और उसके भतीजे हनी को नायडू इसलिए ही मेरठ लाया था, ताकि एएसपी ललित मोहन की हत्या कर दें। इसके बाद नायडू का प्लान तिलकराज की हत्या करने का था। 

तिलकराज ने खोला था ये राज
30 जनवरी को खिर्वा रोड पर तिलकराज पर नायडू ने गोलियां बरसाई थी। हनी के बीच में आने के कारण उसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तिलकराज बच गया। तिलकराज ने भी पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि नायडू एसीपी की हत्या करना चाहता था।

दो हत्या के बाद करता प्रेमिका से शादी
पुलिस के मुताबिक शिव शक्ति नायडू पर मेरठ जोन और दिल्ली से एक-एक लाख का ईनाम था। दिल्ली पुलिस ने नायडू पर मकोका लगाया था। पेरोल से भागकर नायडू स्पेशल सेल दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी की हत्या की प्लानिंग बना रहा था। इसके बाद वह लैला से शादी करता।

फिल्मों में विलेन बनना चाहता था नायडू
शिव शक्ति नायडू दिल्ली में हवाला कारोबारियों को लूटकर फिल्म जगत में पैसा लगाना चाहता था। उसने कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों के मोबाइल पर मैसेज भी किए हैं। शर्त रखी है कि फिल्म में विलेन का रोल खुद करेगा।

गैंग के साथ बनाया था गाना
पुलिस के मुताबिक शिव शक्ति नायडू के मोबाइल से एक गाना भी मिला है,जिसे उसने अपने गैंग पर फिल्माया है। खबर है कि उसने इस गाने को अपने गैंग के साथ बनाया है, जिसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया था।

इस तरह मारा गया ये बदमाश 
पुलिस के अनुसार लावड़ के चिंदौड़ी गांव निवासी विशाल चौधरी से सोमवार आधी रात सरधना में बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे मुखबिर ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना दी कि लूटी हुई फॉर्च्यूनर वैष्णो धाम कॉलोनी के एक मकान के बाहर खड़ी है। सूचना पर सीओ दौराला और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर की टीम ने इस मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। इसी दौरान एसएसपी अजय साहनी भी पहुंच गए थे। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश को तीन गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
 

Share this article
click me!