हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी 13 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर

Published : Apr 07, 2020, 01:08 PM IST
हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी 13 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर

सार

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड में लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कमलेश तिवारी के 13 हत्‍यारोपियों के खिलाफ गैंगस्‍टर लगा दिया है। अब सभी गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी

लखनऊ(Uttar Pradesh ).  हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड में लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कमलेश तिवारी के 13 हत्‍यारोपियों के खिलाफ गैंगस्‍टर लगा दिया है। अब सभी गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कमलेश तिवारी की हत्या बाद उनके परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। 

बता दें कि पिछले साल 18 अक्‍टूबर को राजधानी लखनऊ के नाका थाना इलाके में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्‍या कर दी गई थी। हिन्‍दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्‍याकांड मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इन 13 आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन पर कमलेश तिवारी की हत्‍या का आरोप है। 

गुजरात से हुई थी दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी 
यूपी ATS ने कमलेश तिवारी के दोनों हत्यारों अशरफ और मोइनुद्दीन को गुजरात-राजस्‍थान की सीमा से गिरफ्तार किया था। दोनों हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। ATS ने अशरफ और मोइनुद्दीन की तस्‍वीरें भी जारी कर दी थीं। इसके बाद उनकी तलाश भी तेज कर दी गई थी।  ATS ने इन दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। 

चाकुओं से गोद कर मारी गयी थी कमलेश को गोली 
कमलेश तिवारी की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गयी थी। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई थी। हत्यारों ने कमलेश तिवारी पर 15 बार चाकुओं से वार किया था। इसके अलावा गला रेतने और गोली मारने का भी खुलासा हुआ था। कमलेश तिवारी के सीने और जबड़े पर चाकुओं से वार के साथ ही गला रेतने की बात भी सामने आई थी। इसे अलावा कमलेश तिवारी की पीठ पर भी चाकुओं से वार के निशान पाए गए थे। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ में 35°C तो आगरा में 37°C पहुंचेगा पारा! जानिए यूपी के 6 शहरों में कितनी गर्मी
Yogi Adityanath Balrampur Visit: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर