कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल

Published : Jan 20, 2022, 01:09 PM IST
कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल

सार

कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। 

लखनऊ: कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। टिकट न मिलने से कांग्रेस से उनकी नाराजगी पहले ही सामने आ गई थी। जिसके बाद इस बात के कयास भी लगाए जाने लगे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। आखिरकार प्रियंका मौर्य ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।


गौरतलब है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 16 महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जारी की गई लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ था। जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। हालांकि कांग्रेस भले ही महिलाओं के साथ खड़े होने और आवाज बुलंद करने का दावा कर रही हो लेकिन पार्टी के भीतर भी विरोध की आवाजें उठ रही हैं। बीते दिनों ही कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भी टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई थी। प्रियंका मौर्य ने टिकट न मिलने पर घोटाले का आरोप लगाया था। जिसके बाद आखिरकार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा