प्रतापगढ़ चुनाव 2022 रिजल्ट: कुंडा से फिर जीते राजा भैया, जानें यहां भाजपा को कितनी सीटें मिलीं

लखनऊ। प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में सभी 7 में से 4 सीट भाजपा 2 निर्दलीय और एक सीट कांग्रेस के पास थी। बाबागंज यहां की सुरक्षित सीट है। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:02 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 08:57 PM IST

लखनऊ.  प्रतापगढ़ जिले की काउंटिग पूरी हो गई है। यहां भाजपा को बड़ी बढ़त नहीं मिली। कुंडा विधानसभा सीट से एक बार फिर से राजा भैया ने जीत दर्ज की है। जबकि यहां भाजपा गठबंधन के खाते में केल दो सीटें आईं। उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी वोट मिले। 

 BABAGANJ Election Results 2022: यहां से निर्दलीय विनोद कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा कैंडिडेट गिरीश को हराया है। 2017 में बाबागंज (सुरक्षित) में कुल 52.26 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब निर्दलीय विनोद कुमार ने भाजपा के पवन कुमार को 37160 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार यहां अनुसूचित जाति के 75 हजार, यादव 45 हजार, मुस्लिम 40 हजार, अन्य पिछड़ी जातियां 40 हजार, ब्राह्मण 38 हजार और क्षत्रिय मतदाता 25 हजार थे।

Latest Videos

 KUNDA Election Results 2022: इस सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने जीत दर्ज की है। 2017 में कुंडा में कुल 67.95 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब निर्दलीय रघुराज प्रताप सिंह ने भाजपा के जानकी शरण को 103647 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस बार यहां अनुसूचित जातियों के करीब 75 हजार, मुस्लिम 55 हजार, यादव 50 हजार, ब्राह्मण 40 हजार, क्षत्रिय 20 हजार, अन्य पिछड़ी जातियां 15 हजार और वैश्य मतदाता 15 हजार थे।

 PATTI Election Results 2022 LIVE:  यहां से सपा कैंडिडेट की जीत हुई है। सपा के राम सिंह ने 108070 वोट हासिल किया है। जबकि भाजपा कैंडिडेट राजेन्द्र प्रताप सिंह को 86019 को वोट मिले हैं। 2017 में पट्टी में कुल 36.08 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती ने समाजवादी पार्टी के राम सिंह को 1473 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां अनुसूचित जातियों के करीब 85 हजार, ब्राह्मण 60 हजार, क्षत्रिय 55 हजार, पटेल 50 हजार, यादव 42 हजार, अन्य पिछड़ी जातियां 38 हजार, मुस्लिम 36 हजार और वैश्य 15 हजार मतदाता थे।

 PRATAPGARH SADAR Election Results 2022 : भाजपा से राजेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की है। यह सीट 1977 से अस्तित्व में है। 2019 के उपचुनाव में कुल 35.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब अपना दल (सोनेलाल) से राजकुमार पाल ने सपा के बृजेश वर्मा को 29721 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां अनुसूचित जाति के 53 हजार, अन्य पिछड़ी जातियों के 47 हजार, पटेल 29 हजार, ब्राह्मण 35 हज़ार, मुस्लिम 33 हजार, क्षत्रिय 25 हजार, यादव 22 हजार और वैश्य 18 हजार वोटर थे।

 RAMPUR KHAS Election Results 2022: यहां से कांग्रेस कैंडिडेट आराधना मिश्रा 'मोना'ने जीत दर्ज की। 2017 में रामपुर खास में कुल 47.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब कांग्रेस की अराधना मिश्रा 'मोना' ने भारतीय जनता पार्टी के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को 17066 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां अनुसूचित जात के करीब 70 हजार, ब्राह्मण और पटेल 45- 45 हजार, यादव 40 हजार, क्षत्रिय 30 हजार, अन्य पिछड़ी जातियों के 28 हजार मतदाता थे।

 RANIGANJ  Election Results 2022: यहां से सपा कैंडिडेट को जीत मिली। 2017 में रानीगंज में कुल 37.83 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बहुजन समाज पार्टी के शकील अहमद खान को 9009 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां ब्राह्मण 80 हजार, मुस्लिम 70 हजार, अनुसूचित जातियां 60 हजार, यादव 35 हजार, क्षत्रिय 25 हजार, पटेल 25 हजार, अन्य 20 हजार और वैश्य मतदाता 20 हजार थे।

 VISHWANATH GANJ Election Results 2022 : यहां से बीजेपी गठबंधन के कैंडिडेट को जीत मिली है। अपना दल (सोनेलाल) के जीत लाल ने दर्ज की है। उन्हें 86829 वोट मिले। 2017 में विश्वनाथगंज में कुल 41.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब अपना दल (सोनेलाल) के राकेश कुमार वर्मा ने कांग्रेस के संजय पांडे को 23358 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां अनुसूचित जाति के 75 हजार, पटेल 70 हजार, मुस्लिम 65 हजार, यादव 30 हजार, अन्य पिछड़ी जातियां 38 हजार, ब्राह्मण 36 हजार और वैश्य मतदाता 13 हजार थे।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने