प्रयागराज: मां के सामने दिव्यांग को बनाया हवस का शिकार, जिलाधिकारी से शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस

Published : Jul 21, 2022, 01:42 PM IST
प्रयागराज: मां के सामने दिव्यांग को बनाया हवस का शिकार, जिलाधिकारी से शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस

सार

यूपी के प्रयागराज में मां के सामने दिव्यांग युवती को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस वारदात को आरोपियों ने बीती 18 जून को अंजाम दिया था। बेटी के साथ हुई घटना के बाद से पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही थी। शहर के करेली पुलिस ने निराश होने के बाद पीड़िता को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मदद की। उन्होंने 19 जुलाई को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री से मिलकर शिकायत की थी। 

डीएम से शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा
जिलाधिकारी से शिकायत के दौरान महिलाओं ने बताया कि एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दिव्यांग युवती से गैंगरेप किया था। उन्होंने उनको बताया कि करेली थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी और न ही कोई कार्रवाई की थी। डीएम के निर्देश के बाद पीड़िता को नारी निकेतन भेज दिया गया था। इतना ही नहीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 20 जुलाई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीएम के निर्देश के बाद करेली थाने की पुलिस ने नामजद एक आरोपी और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  थाना इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर नामजद रसूलपुर के रहने वाले संजय उर्फ मुस्तफा सहित अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। आरोपी संजय उर्फ मुस्तफा पुत्र मंसूर खान और सादिक खां उर्फ संजू पुत्र सिद्दिक खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कहते है कि 22 साल की दिव्यांग युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। दो साल पहले उसके पिता घर से निकले थे और उसके बाद लौटकर नहीं आए। तो वहीं दूसरी ओर युवती का भाई भी पिछले सात महीने से लापता है। इस दौरान घर में मां और बेटी ही रहती है।

कानपुर: काम के पैसा मांगने पर बिल्डर ने ठेकेदार को जलाया जिंदा, मौत से पहले युवक ने बताया पूरा सच

गोरखपुर: पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने चढ़ाई कार, मां को बचाने गए बेटे को पिता ने उतार दिया मौत के घाट

इटावा: 10वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, ताऊ को फोन कर मांगी फिरौती

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ से मेरठ और गोरखपुर तक सुपरफास्ट नेटवर्क, यूपी में 3 बड़े एक्सप्रेसवे तैयार!
57 मिनट में दिल्ली–मेरठ! एक ही ट्रैक पर Rapid Rail और Metro, पीएम करेंगे लॉन्च