प्रयागराज: देर रात युवक युवती से मिलने पहुंचा उसके घर, अचानक गोली चलने की आवाज से परिजन भी हुए हैरान

Published : May 25, 2022, 10:57 AM IST
प्रयागराज: देर रात युवक युवती से मिलने पहुंचा उसके घर, अचानक गोली चलने की आवाज से परिजन भी हुए हैरान

सार

प्रयागराज जिले में एक युवक और युवती को गोली मारी गई है। जिसकी वजह से युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं युवती की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली किसने मारी इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगमनगरी में बुधवार की सुबह बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के यमुनापार के नैनी इलाके में एक युवक और युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती एसआरएन अस्‍पताल में जीवन और मौत के बीच झूछ रही है। यह वारदात उस समय हुई जब युवती से मिलने उसके घर युवक गया था। गोली किसने मारी इसका खुलासा नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

छत पर गोली चलने की आई आवाज
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की बेटी आयुषी मिश्रा के घर बुधवार की सुबह पीएसी कॉलोनी निवासी अरुणव सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया हुआ था। युवती के पिता ने बताया कि दोनों छत पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर गए तो युवक मृत अवस्था में पड़ा था वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोशल मीडिया में दोनों की होथी था बात
एसएसपी ने बताया कि युवती और मृतक युवक नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। छात्रा के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई। आगे बताया कि मौके पर चार खोखे भी बरामद हुए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। उन्होंने आगे बताया कि छात्रा के साथ रहने वाली उसकी बुआ की लड़की ने बताया कि छात्रा और युवक के बीच दोस्ती थी और दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होती थी। वहीं दूसरी ओर मृतक युवक के पिता ने बताया कि लड़का सुबह चार बजे टहलने निकला था और फिर लौटा ही नहीं। इस हादसे की जानकारी उनको मोबाइल पर मिली।

लड़की पेट दर्द बताकर गई थी बाथरूम
युवती के पिता कांटी गांव थाना कौंधियारा के मूल निवासी है। उन्होंने बताया कि वहीं पर ढाबा चलाते हैं। रात दस बजे ढाबे से लौट रहे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रखकर सोने चले गए। छात्रा के पिता ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द है बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। लेकिन गहरी नींद होने की वजह से परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर सबकी नींद खुली और छत पर गए। वहीं मृतक युवक के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। 

आरोही बनी लुबना को सता रहा जान का खतरा, कहा- तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर उठाया कदम

बाराबंकी में पुजारी की हत्या, पड़ताल के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा भी मिला गायब

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Murder Case : खोपड़ी फेंकी-धड़ रखा, पुलिस से बोला-फ्यूचर के ड्रीम में किया पापा का कत्ल
Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!