प्रयागराज: ढाबे के पास सिर कटी लाश देख सहम गए लोग, पहचान छिपाने के लिए की गई शव को जलाने की कोशिश

Published : Oct 18, 2022, 03:42 PM IST
प्रयागराज: ढाबे के पास सिर कटी लाश देख सहम गए लोग, पहचान छिपाने के लिए की गई शव को जलाने की कोशिश

सार

यूपी के प्रयागराज जिले में ढाबे के पास एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। कातिलों ने शव की पहचान छिपाने के लिए मृतक का सिर उसके शरीर से अलग कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्थानीय लोगों को एक युवक की सिर कटी हुई लाश मिली। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह मामला करछना थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है। 

ढाबे के पास मिला युवक का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीरपुर चौकी इलाके में अनमोल ढाबा है। बताया जा रहा है कि यह ढाबा कई दिनों से बंद पड़ा था। जब गांव के कुछ लोग सुबह ढाबे के पास से गुजरे तो उन्होंने अर्धनग्न अवस्था में सिर कटे शव को पड़े देखा। जिसे देखकर लोग सिहर उठे। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद यमुनापार एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्र किया। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हालांकि पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरूकर दी है। बताया जा रहा है शुरूआती जांच में पता चला है कि युवक बिहार का रहने वाला है। पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मौके से कुछ साक्ष्य मिले हैं। उसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धड़ से अलग फेंका गया सिर बरामद कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक के सिर को किसी और स्थान पर फेंका गया है। 

प्रयागराज में होगी आरएसएस की बैठक, मातृभाषा में शिक्षा पर बल समेत इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल