प्रयागराज: महिला ने खुद को बेसहारा बताकर युवक से रचाई शादी, पीड़ित पति की आपबीती सुनकर रह जाएंगे दंग

Published : Sep 20, 2022, 03:22 PM ISTUpdated : Sep 20, 2022, 03:25 PM IST
प्रयागराज: महिला ने खुद को बेसहारा बताकर युवक से रचाई शादी, पीड़ित पति की आपबीती सुनकर रह जाएंगे दंग

सार

यूपी के प्रयागराज में एक महिला शादी के 39 दिन बाद अपने ससुराल से गहने और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि इस दौरान महिला के पहले पति ने भी उन दोनों की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक शख्स की शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी पत्नी अपने ससुराल से फरार हो गई। इस दौरान वह अपने साथ 25 लाख रुपए के जेवर और 2 लाख रुपए कैश भी ले गई। पीड़ित शख्स ने बताया कि महिला पहले से शादी थी। आरोपी महिला और उसके पति ने मिलकर व्यक्ति को इस साजिश के तहत लूटने का प्लान बनाया था। पीड़ित पति ने महिला और उसके कथित पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित व्यक्ति की मांग है कि इस गैंग और लुटेरी दुल्हन को लोगों के सामने लाया जाए। जिससे कि दूसरे लोग उनका शिकार ना बन पाए। 

खुद को बेसहारा बताकर महिला ने की शादी
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी को 18 साल हो गए हैं। आपसी सहमति से वह और उसकी पहली पत्नी एक दूसरे से अलग हो गए। इय दौरान पीड़ित शख्स के फोन पर पांच महीने पहले मई में एक अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाली महिला ने अपना नाम रजनी शर्मा बताया। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह बेसहारा है। इस दौरान बातचीत आगे बढ़ी और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद वह दोनों मथुरा, वृंदावन, सालासर, खाटू श्याम सहित दर्जनों जगहों पर घूमने गई। युवक ने रजनी को अपने घर पर रहने का ऑफर दिया तो उसने कहा कि वह बिना शादी के उसके घर में कैसे रह सकती है। जिसके बाद रजनी और पीड़ित शख्स ने नैनी आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। शख्स के पहली शादी से 2 बच्चे थे। 

शादी के कुछ दिन बाद पहले पति ने शख्स को दी धमकी
शादी के बाद रजनी ने बताया कि उसका एक 20 साल का बेटा है। उसे रहने के लिए एक मकान चाहिए। पीड़ित शख्स ने बताया कि रजनी ने 20 साल के बेटे की पढ़ाई और अन्य खर्चों के लिए करीब 8 लाख रुपये अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। उसी दौरान 12 अगस्त को पीड़ित शख्स के पास फिर से एक नंबर से फोन आत है। दूसरी तरफ से बोल रहे युवक पवन ने खुद को रजनी का पति बताया। पीड़ित शख्स ने पूछा कि रजनी ने कहा था कि उसका इस दुनिया में कोई नहीं है तो पवन नामक व्यक्ति ने कहा कि मैं उसका पति हूं। हमने तुम्हारी रजनी के साथ अश्लील वीडियो क्लिप बना ली है। इस दौरान वह 20 लाख रुपए की मांग करने लगा और पैसे नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पत्नी ने लगाया पति को चूना
जब रजनी से इस बारे में उसके पति ने जानकारी लेनी चाही तो उसने कहा कि पवन जैसा कह रहा है वैसा ही करो और मैं अब तुम्हारे साथ ही रहूंगी। इसके बाद वह पैसों के जुगाड़ में लग गया। वहीं जब वह 12 सितंबर की रात र वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और रजनी घर से गायब है। वह घर से पैसे और जेवर लेकर फरार हो गई थी। जब रजनी को उसके पति ने फोन किया तो वह फोन पर उसे उल्टा सीधा बोलने लगी। इसी बीच फोन पवन ने ले लिया और धमकाते हुए कहा कि पैसों का जल्द ही इंतजाम करो वरना वह कार्रवाई करेगा। इसके बाद पीड़ित शख्स ने धूमनगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। धूमनगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रयागराज: घरेलू कलह की वजह से युवक ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी कहानी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!
ई-चालान इंटीग्रेशन से UP में सड़क सुरक्षा मजबूत, 17 जिलों में शुरू हुई प्रक्रिया