प्रयागराज: बहन से प्यार करने पर युवक को मिली दर्दनाक सजा, कुएं से इस हालत में निकाला गया मृतक का शव

Published : Oct 02, 2022, 03:52 PM IST
प्रयागराज: बहन से प्यार करने पर युवक को मिली दर्दनाक सजा, कुएं से इस हालत में निकाला गया मृतक का शव

सार

यूपी के प्रयागराज में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव से भारी पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। गांव में चर्चा है कि बहन से प्रेम-प्रसंग के चलते चचेरे भाइयों ने उसकी हत्या कर दी है। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कातिलों ने शव के गले में भारी पत्थर बांध कर उसे कुएं में फेंक दिया। घटना से करीब 7 दिन पहले मृतक युवक मुंबई से अपने गांव वापस आया था। यह मामला नबाबगंज थाना क्षेत्र के दूर्गागंज गांव का है। वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीणों ने जेठवारा रोड को जाम करने की कोशिश की। 

कुएं में उतराता मिला युवक का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विवेक कुमार मुंबई में कुछ सालों से टेलरिंग का काम करता था। घटना वाले दिन वह बाइक से दुर्गा पूजा देखने निकला था। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया तो शनिवार की सुबह विवेक के भाई रंजीत ने उसे ढूंढना शुरूकर दिया। इसी दौरान गांव से थोड़ी दूर पर एक कुएं के पास उसकी बाइक खड़ी मिली और आसपास खून की छीटें पड़ी हुई थीं। जब ग्रामीणों ने आसपास देखने के बाद कुएं में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुएं में विवेक का शव उतरा रहा था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

शव के साथ बंधा हुआ था भारी पत्थर
घटना की सूचना मिलते ही एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद विवेक के शव को कुएं से निकाला गया तो शव के साथ एक भारी पत्थर भी बंधा मिला। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। बताया जा रहा है कि विवेक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाठी-डंडे और रॉड से पीट पीटकर युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। 

प्रेम-प्रसंग के चलते की गई हत्या
वहीं थाना प्रभारी राकेश राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग के अलावा अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में दबी जुबान में चर्चा है कि विवेक को अपनी बहन से प्रेम करने की सजा मिली है। बहन से प्रेम-प्रसंग के चलते उसके चचेरे भाइयों ने उसकी बेदर्दी से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि काफी समझाने के बाद भी विवेक ने लड़की से बात करना बंद नहीं किया था। 

नवविवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव, 1 साल पहले हुई थी शादी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता