राम रहीम की जेल वापसी की तैयारी जारी, प्रसाद देकर घर भेजे गए प्रेमी, सेवादार भी वापस लौटे

Published : Nov 24, 2022, 01:54 PM IST
राम रहीम की जेल वापसी की तैयारी जारी, प्रसाद देकर घर भेजे गए प्रेमी, सेवादार भी वापस लौटे

सार

राम रहीम की जेल वापसी को लेकर तैयारी जारी है। इस बीच प्रेमियों को रात में प्रसाद देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद सेवादार भी डेरे से वापस घर की ओर जाने लगे। 

बागपत: यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम की 40 की पैरोल 23 नवंबर को खत्म हो गई है। राम रहीम अब किसी भी समय डेरे से वापस जेल जा सकता है। राम रहीम ने बुधवार रात को डेरे में सेवा करने आए तकरीबन 500 सेवादारों को प्रसाद देकर वापस भेज दिया। इसके बाद बरनावा से सेवादार प्रेमियों का भी वापस आना शुरू हो गया। गुरुवार सुबह गेट के बाहर से सेवादार वापस आने घरों को जाने शुरू कर चुके थे। 

30 दिनों में किए 300 से ज्यादा सत्संग
हालांकि अभी राम रहीम के वापस जेल जाने को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है गुरुवार या शुक्रवार को वह सुनारिया जेल जा सकता है। जेल मैन्युअल के अनुसार पैरोल खत्म होने के बाद से अपराधी को आने-जाने का अतिरिक्त समय मिलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि राम रहीम की 25 नवंबर को भी जेल वापसी हो सकती है। ज्ञात हो कि राम रहीम ने 30 दिनों में 300 से ज्यादा सत्संग किए और उसने हिंदुत्व पर जोर दिया। वेदों को दुनिया का सर्वेच्च ग्रंथ बताया। इसी के साथ 2 गाने लांच किए जिससे नशा से दूरी को लेकर जनता को जागरुक किया जा सके। नशे के खिलाफ मुहिम भी चलाई।

राम रहीम को इस डेरे से है काफी लगाव 
इस बीच राम रहीम ने हनीप्रीत को गद्दी मिले की चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया। राम रहीम ने कहा कि हम ही गुरु थे और रहेंगे। राम रहीम को एक बार फरलो और दो पैरोल मिली थी। दोनों बार पैरोल यूपी के बरनावा आश्रम में कटी। ज्ञात हो कि इस डेरे की स्थापना शाह सतनाम ने 1980 में की थी। शाह सतनाम डेरा सच्चा सौदा के दूसरे संत थे। अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने एक ही डेरे की स्थापना की। उन्होंने अपने समय में ही गद्दी राम रहीम को सौंप दी थी। इसी के चलते राम रहीम का इस डेरे से काफी लगाव है। आपको बता दें कि आश्रम के पास 100 एकड़ की जमीन है। 

लाठियों से हुआ बारात का स्वागत, दबंगों ने जमकर की पिटाई, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ