बेटे और पति की मौजदूगी में डिप्रेशन का शिकार महिला ने उठाया बड़ा कदम, नोएड में साल 2015 से चल रहा था इलाज

Published : Jul 30, 2022, 04:41 PM IST
बेटे और पति की मौजदूगी में डिप्रेशन का शिकार महिला ने उठाया बड़ा कदम, नोएड में साल 2015 से चल रहा था इलाज

सार

यूपी के जिले नोएडा की ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी में एक महिला ने शनिवार को 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला फ्लैट की बालकनी से कूदी थी। उसकी पहचान प्रतिभा के रुप में हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा से सुसाइड का मामला सामने आया है। इस सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने शनिवार को 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अचानक से 11वीं मंजिल से महिला जब गिरी तो इलाके में सनसनी फैल गई। घर में मौजूद पति और बेटे को जब आवाज सुनाई दी तो महिला बुरी तरह से जख्मी थी। आनन-फानन में दोनों अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुसाइड के दौरान पति व बेटा थे दूसरे कमरे में मौजूद 
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी का है। इसी सोसाइटी में रहने वाली महिला जिसकी पहचान प्रतिभा (55) के रुप में हुई है। इन्होंने ही अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब सुसाइड किया तो घर में पति राजीव और उनका बेटा रोहन दोनों ही घर में मौजूद थे। लेकिन वह दूसरे कमरे में थे। महिला के गिरने से सोसाइटी में शोर मचने लगा तो जब वह बाहर आए तो देखा कि प्रतिभा बुरी तरह से जख्मी हालत में है। उनको फौरान अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह निराला स्टेट के टी-9 फ्लैट नंबर- 1103 में परिवार के साथ रहती थी।

दो साल पहले ही मृतक महिला के पति हुए थे रिटायर्ड
मृतक महिला प्रतिभा के पति राजीव यादव इंडियन डिफेन्स सर्विस से डायरेक्टर के पद से 2 साल पहले ही रिटायर्ड हो चुके है। वो अब घर पर ही रहते है। वहीं उनकी पत्नी प्रतिभा हाउस वाइफ थी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा का 2015 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह बीमार तो थी लेकिन अब उनकी हालत में सुधार था। महिला के सुसाइड करने के बाद घटनास्थल के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

गोरखपुर में कई महीनों से युवक छात्रा से कर रहा था छेड़छाड़, शिकायत करने पहुंचे चाचा और भाई का किया ऐसा हाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बेटियों के लिए खुशखबरी! MMMUT में बन रहा है नया गर्ल्स हॉस्टल, CM योगी ने किया शिलान्यास
UP Tourism News: योगी सरकार में यूपी में ‘टेंपल इकोनॉमी’ का उदय, 9 साल में पर्यटन से बना मजबूत आर्थिक आधार