यहां 2 साल में 4 बार हुए चुनाव, इस बार के नतीजे से हैरान प्रियंका गांधी; बोलीं-ऐसा मुमकिन ही नहीं

Published : Oct 24, 2019, 05:41 PM IST
यहां 2 साल में 4 बार हुए चुनाव, इस बार के नतीजे से हैरान प्रियंका गांधी; बोलीं-ऐसा मुमकिन ही नहीं

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर की है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यूपी की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में गंगोह सीट के नतीजों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, हमारा कैंडिडेट जीत रहा था। इस बीच डीएम के पास फोन आ रहे थे। सत्ता के दबाव में प्रशासन ने गड़बड़ी की। हमारा कैंडिडेट पीछे हो गया।

रायबरेली (Uttar Pradesh). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर की है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यूपी की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में गंगोह सीट के नतीजों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, हमारा कैंडिडेट जीत रहा था। इस बीच डीएम के पास फोन आ रहे थे। सत्ता के दबाव में प्रशासन ने गड़बड़ी की। हमारा कैंडिडेट पीछे हो गया। नहीं तो हमारा कैंडिडेट जीत रहा था, हारना मुमकिन ही नहीं था। बता दें, इन 11 सीट में से कांग्रेस के खाते में एक सीट भी नहीं आई। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस करेगी आंदोलन
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, 27वें राउंड के बाद काउंटिंग को मतगणना रोकना और पत्रकारों को बाहर निकालना, यह किसके दबाव में किया गया? अगर चुनाव परिणाम में बदलाव हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। 

क्यों उठाया जा रहा गंगोह सीट पर सवाल
गुरुवार को सुबह 7 बजे से यूपी की 11 विधानसभा पर मतगणना शुरू हुई। इस दौरान गंगोह सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। ऐसा लग रहा था कि वो जीत भी दर्ज कर लेंगे। लेकिन अचानक 27वें राउंड के बाद बीजेपी के चौधरी कीरत सिंह ने बढ़त बना ली। कीरत सिंह को 68237 वोट मिले। जबकि नोमान को 62875 वोट मिले। इसी के साथ भाजपा ने यह सीट 5362 वोट से जीत ली। सपा तीसरे और बसपा चौथे स्थान पर रही।

2 साल में यहां 4 बार हुआ चुनाव
गंगोह में 2 साल में 4 बार चुनाव हो चुका है। साल 2017 में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें बीजेपी के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की। साल 2018 में लोकसभा उपचुनाव हुआ, जिसमें एसपी-आरएलडी उम्मीदवार तबस्सुम हसम ने जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2019 के चुनाव में कैराना लोकसभा सीट के लिए चुनाव में गंगोह से विधायक प्रदीप चौबे बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। विधानसभा की खाली हुई सीट पर फिर उपचुनाव में गंगोह के मतदाताओं ने दो साल के अंदर चौथी बार वोट डाला।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी के इन जिलों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम
'SBI की लापरवाही से हुई चोरी?' राम मंदिर मामले में चंपत राय का बड़ा दावा