उन्नाव पीड़ित परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, विक्टिम की भाभी बोली, प्रियंका हमारे साथ लड़ेंगी न्याय की लड़ाई

Published : Dec 07, 2019, 01:05 PM ISTUpdated : Dec 07, 2019, 03:07 PM IST
उन्नाव पीड़ित परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, विक्टिम की भाभी बोली, प्रियंका हमारे साथ लड़ेंगी न्याय की लड़ाई

सार

गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका शुक्रवार को उन्नाव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने कहा, परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा।

उन्नाव (Uttar Pradesh). गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका शुक्रवार को उन्नाव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने कहा, परिवार को एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा। मैंने आरोपियों के बीजेपी से संबंध के बारे में सुना है। यही वजह है कि उन्हें बचाया जा रहा है। यूपी में अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया। वहीं, मुलाकात के बाद पीड़िता की भाभी ने कहा, प्रियंका गांधी हमारे साथ न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। हमारी सिर्फ यही मांग है कि आरोपियों को मृत्युदंड मिले। तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार यानी 5 दिसंबर को उसे जलाया गया था, जिसमें उसका 90% शरीर झुलस गया था। मरते दम तक पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहती रही थी। 

वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा, परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। बस, मेरी बेटी को इंसाफ मिले। परिवार को आरोपी सरेआम जान से मारने की धमकी सरेआम देते थे। कई बार यह भी कहा कि केस वापस नहीं लिया तो परिवार और बेटी को आग लगा देंगे। पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
वहीं, राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा और बीजेपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया। यही नहीं, कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबर है। 

उन्नाव की बेटी की मौत हमारे लिए काला दिवस
वहीं, विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, हैदराबाद की तरह ही उन्नाव की घटना हुई। योगी सरकार में ये पहला मामला नहीं है। वह बहादुर थी, उसके आखिरी शब्द थे, मैं जिंदा रहना चाहती हूं। डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी वो नहीं बच सकी। हमारे लिए यह काला दिवस है। एक बेटी जो न्याय मांग रही थी, हम उसे न्याय नहीं दे पाए। यही नहीं, एक बार मुख्यमंत्री आवास के बाहर बाराबंकी की एक बेटी न्याय मांग रही थी और उसे आत्मदाह की कोशिश करनी पड़ी तब जाकर उसका केस दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला
मामला बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीएम योगी ने कहा, नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
सीएम ने कहा, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका