रविवार को प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद'

Published : Dec 18, 2021, 09:31 AM IST
रविवार को प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा, महिलाओं को साधने के लिए करेंगी 'शक्ति संवाद'

सार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी। इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी।  प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी।  

रायबरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) प्रदेश की महिलाओं को साधने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में अपना महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली (shankti samvaad railly)  को संबोधित करेंगी। इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी  वाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है। उनके कार्यक्रम के मुताबिक,  प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली (raibareli) के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी। गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुँचा सकता है। 

रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में भाजपा का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से वाड्रा का रायबरेली दौरा अहम माना जा रहा है। आगामी चुनाव में कांग्रेस द्वारा 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाने की घोषणा के बाद वाड्रा राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान करती हैं। साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।

बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान, राहुल गांधी-प्रियंका करेंगे 'प्रतिज्ञा पदयात्रा'

18-19 दिसंबर को यूपी के इन जिलों में रहेंगे राहुल और प्रियंका, अमेठी में ‘प्रतिज्ञा पदयात्रा’ में होंगे शामिल

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!