प्रियंका हो चुकी हैं धृतराष्ट्र, गांधी परिवार बापू का नहीं फिरोज का है वंशज-विनय कटियार

Published : Jan 04, 2020, 11:23 AM IST
प्रियंका हो चुकी हैं धृतराष्ट्र, गांधी परिवार बापू का नहीं फिरोज का है वंशज-विनय कटियार

सार

 प्रियंका गांधी भगवा के बारे में बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन उनका राजनीतिक ज्ञान अभी पूरा नहीं हुआ है। गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही हैं। प्रियंका गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी सब फिरोज से जुड़े हैं, इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) । भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा है। कहा कि गांधी परिवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ के नहीं यह सभी फिरोज के वंशज हैं। इन्हें गांधी के पहले फिरोज लिखना चाहिए। वहीं, राजस्थान में 100 से अधिक मासूम बच्चों की मौत पर कटियार ने कहा कि प्रियंका धृतराष्ट्र हो चुकी हैं। यूपी में कांग्रेस खत्म हो चुकी है।

गांधी की जगह फिरोज लिखने की दी सलाह
पत्रकारों से अपने आवास पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा के बारे में बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन उनका राजनीतिक ज्ञान अभी पूरा नहीं हुआ है। गांधी शब्द को तो वह उधार लेकर इस्तेमाल कर रही हैं। प्रियंका गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी सब फिरोज से जुड़े हैं, इनको गांधी की जगह फिरोज लिखना चाहिए।

सीएए से मुस्लिम समुदाय को नुकसान नहीं
पूर्व सांसद ने कहा कि सीएए से मुस्लिम समुदाय के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। इसमें देश से बाहर हटाने का कोई प्रावधान नहीं है, यह सिर्फ जो बाहर से भारत में आएंगे, उनको नागरिकता देने का कानून है। 

सब से वसूला जाएगा जुर्माना
विनय कटियार ने प्रदेश में एनआरसी और सीएएए के विरोध में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर कहा कि जिन्होंने बसों में तोड़फोड़ की और घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है, उन सब से जुर्माना वसूला जाएगा। 

सोमनाथ मंदिर से अच्छा बनेगा राममंदिर
बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि सोमनाथ मंदिर से अच्छा राममंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Heat Wave Alert: लू से हाहाकार, 45°C की आग में झुलस रहा यूपी, अगले 3 दिन और खतरनाक
Heat Waves in India: इन 10 शहरों में प्रचंड गर्मी-लू, प्रयागराज में 45 डिग्री, अगले 5 दिन और खतरनाक