दलबदल पर बोलीं प्रियंका - दल परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया, किसी दल को नहीं इससे घबराने की जरूरत

Published : Jan 13, 2022, 05:06 PM IST
दलबदल पर बोलीं प्रियंका - दल परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया, किसी दल को नहीं इससे घबराने की जरूरत

सार

उन्होंने कहा कि हर चुनाव में हमने हर तरह की पार्टी में नेताओं को पाला बदलते देखा है। यह तो स्वाभाविक है। हमने तो पार्टी में देखा भी है कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं। चुनाव के समय तो कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022  (Vidhansabha Chunav 2022) नजदीक आ गए हैं। सभी पार्टी के नेता लगातार दल बदल कर रहे हैं। इसमें सभी दल के नेता शामिल हैं। इस दल परिवर्तन को लेकर कॉंग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में हमने हर तरह की पार्टी में नेताओं को पाला बदलते देखा है। यह तो स्वाभाविक है। हमने तो पार्टी में देखा भी है कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं। चुनाव के समय तो कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए।

जारी की 125 प्रत्याशियों की लिस्ट 
प्रियंका गांधी ने कहा कि 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय (Poonam Pandey) को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

प्रियंका ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे प्रत्याशियों की सूची एक नया संदेश दे रही है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आपमें ये शक्ति है कि आप अपने हक के लिए लड़ें। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आपका समर्थन करेगी। आप राजनीति में आएं और अपनी लड़ाई लड़ें। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल