रायबरेली चुनाव 2022 रिजल्ट: सोनिया के गढ़ में भाजपा को 2 सीटें , सपा को मिली 4 सीट

उत्तर प्रदेशके रायबरेली(RAE BARELI) में 6 विधानसभा सीटें हैं। ये हैं- बछरावां(BACHHRAWAN), हरचंदपुर(HARCHANDPUR), रायबरेली(RAE BARELI), सलोन(SALON), सरैनी(SARENI), ऊंचाहार(UNCHAHAR) और तिलोई(Tiloi)। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सियासी भूमि है। इसलिए यह क्षेत्र राजनीति में खासी अहमियत रखता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या 19 लाख 80 हजार 362 थी, जबकि 2022 में यह बढ़कर 20 लाख 74 हजार 620 हो गई थी।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:28 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:37 AM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली(RAE BARELI) में 6 विधानसभा सीटें हैं। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सियासी भूमि है। इसलिए यह क्षेत्र राजनीति में खासी अहमियत रखता है। रायबरेली में यहां 2004 में हुए आम चुनाव से लेकर अब तक गांधी परिवार का कब्जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

 Bachhrawan Election Results 2022: सपा के श्यामसुंदर जीते। बीजेपी ने अपने गठबंधन अपना दल (सोनेलाल) के लक्ष्मीकांत को मैदान में उतारा था, वहीं सपा ने श्याम सुंदर जबकि बसपा ने लाजवंती को टिकट दिया है। 2017 में बछरावां (सुरक्षित) में कुल 32.97 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के राम नरेश रावत ने कांग्रेस के शाहब शरण को 22309 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां पासी वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

Latest Videos

  Harchandpur Election Results 2022:  सपा के राहुल राजपूत जीते। बसपा ने शेर बहादुर को मैदान में उतारा था। 2017 में हरचंदपुर में कुल 35.10 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब कांग्रेस के राकेश सिंह ने भाजपा के कंचन लोधी को 3652 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां लोद मतदाता निर्णय भूमिका में रहते हैं।

 Rae Bareli Election Results 2022:  बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह जीती। कांग्रेस ने इस सीट पर डॉ. मनीष चौहान को टिकट दिया था, जबकि सपा ने राम प्रताप यादव और बसपा ने मो. असरफ पर भरोसा दिखाया था। यहां कुल मतदाता 3,50,868 थे। इनमें पुरुष-1,83,745, जबकि महिला-1,67,113 थीं। यहां पासी समुदाय 1.40 लाख के आसपास था। अन्य में मुस्लिम-45 हजार, ब्राह्मण-45 हजार और ठाकुर-38 हजार। 2017 में रायबरेली में कुल 61.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब कांग्रेस की अदिति सिंह ने बसपा के मोहम्मद शाहबाज खान को 89163 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Salon Election Results 2022: रायबरेली की सलोन सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार जीते। जबकि सपा ने जगदीश प्रसाद को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने अर्जुन कुमार और बसपा ने स्वाति सिंह को मैदान में उतारा था। 2017 में सलोन (सुरक्षित) में कुल 40.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भाजपा के दल बहादुर ने कांग्रेस के सुरेश चौधरी को 16055 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Sareni Election Results 2022: सपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह जीते। वहीं, कांग्रेस ने सुधा द्विवेदी जबकि बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया था। 2017 में सरैनी में कुल 32.16 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर प्रसाद यादव को 13007 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां इस बार 90,000 ब्राह्मण मतदाता निर्णय भूमिका में थे।

 Unchahar Election Results 2022:  सपा कैंडिडेट्स मनोज कुमार पांडे की जीत। बीजेपी ने इस सीट से अमरपाल मौर्या जबकि कांग्रेस ने अतुल सिंह को उम्मीदवार बनाया था। बसपा ने अंजलि मौर्या को प्रत्यासी बनाया था। 2017 में ऊंचाहार में कुल 28.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडे ने भाजपा के उत्कृष्ट मौर्या को 1934 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?