वाराणसी चुनाव रिजल्ट 2022: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की बड़ी जीत, सभी सीटों में लहराया भगवा

उत्तर प्रदेश के बनारस या वाराणसी(VARANASI)में 8 विधानसभा सीटें हैं। ये हैं- वाराणसी दक्षिणी(VARANASI SOUTH), वाराणसी उत्तर(VARANASI NORTH), वाराणसी कैंट(VARANASI CANTT), रोहनिया(ROHANIYA), पिंडरा(PINDRA), अजगरा(AJAGARA), सेवापुरी(SEVAPURI) और शिवपुर(SHIVPUR) विधानसभा।
 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:24 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:42 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बनारस या वाराणसी(VARANASI)में 8 विधानसभा सीटें हैं। धर्म और आध्यात्मक की इस क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में 6 सीटें भाजपा के पास, जबकि दो अन्य सीट भी भाजपा के ही पाले में शामिल थी यानी गठबंधन की सीटें। अजगरा सीट से सुभासपा के कैलाशनाथ सोनकर, जबकि सेवापुरी विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के प्रत्याशी नील रतन पटेल जीते थे। इस बार सुभासपा का गठबंधन सपा के साथ था। इन सभी सीटों पर जिले के कुल 30 लाख 29 हजार 215 मतदाता थे। पहली बार 18 से 19 वर्ष के बीच के 34,550 नए मतदाता बने थे। वाराणसी इसलिए भी खास है, क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। शुरुआती रूझान में बीजेपी को बढ़त है। 

Varanasi South 2022 result: बीजेपी ने डॉ. नीलकांत त्रिपाठी की जीत। जबकि सपा की तरफ से कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित मैदान में थे। बसपा ने दिनेश कसौदन और कांग्रेस ने मुदिता कपूर को टिकट दिया था। 2017 में वाराणसी दक्षिण में 51.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कांग्रेस के राजेश मिश्रा को 17226 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Varanasi North Election Results 2022:  बीजेपी के रवीन्द्र जयसवाल जीते। जबकि सपा ने असफाक और बसपा ने श्याम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां 50.95 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के रवीन्द्र जयसवाल ने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को 45502 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Varanasi Cantt Election Results 2022 :  बीजेपी कैंडिडेट सौरभ श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। सपा ने पूजा यादव जबकि बसपा ने कौशिक कुमार पांडे को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में वाराणसी कैंट में 58.26 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 61326 वोटों के मार्जिन से हराया था।

  Rohaniya Election Results 2022 : बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल जीते। सपा समर्थित अपना दल (Kamerawadi) की तरफ से अभय पटेल चुनाव लड़ रहे थे। बसपा ने अरुण सिंह पटेल जबकि कांग्रेस ने राजेश्वर सिंह पटेल को टिकट दिया था। 2017 में रोहनिया में कुल 51.28 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के महेंद्र सिंह पटेल को 57553 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Pindra Election Results 2022:  बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत। वाराणसी की इस सीट पर बीजेपी ने अवधेश कुमार सिंह और सपा समर्थित पार्टी अपना दल (Kamerawadi) ने राजेश कुमार सिंह को मैदान में उतारा था। वहीं, बसपा ने बाबूलाल और कांग्रेस ने अजय को टिकट दिया था। 2017 में पिंडरा में कुल 44.34 प्रतिशत वोट पड़े थे। भारतीय जनता पार्टी के अवधेश सिंह ने बसपा के बाबूलाल को 36849 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Ajagara Election Results 2022 :  बीजेपी ने त्रिभुवन राम जीते। बसपा ने रघुनाथ चौधरी और कांग्रेस ने हेमा देवी को प्रत्याशी बनाया था। 2017 में अजगरा (सुरक्षित) में कुल 38.11 प्रतिशत वोट पड़े थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को 21349 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Sevapuri Election Results 2022 LIVE:  बीजेपी के नील रतन सिंह जीते। जबकि सपा ने सुरेन्द्र सिंह पटेल को टिकट दिया था। कांग्रेस ने अंजू आनंद सिंह और बसपा ने अरविंद कुमार त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। 2017 में सेवापुरी में कुल 50.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अपना दल (Soneylal) की नील रतन पटेल नीलू ने सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 49182 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Shivpuri Election Results 2022 LIVE:  शिवपुर से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनिल राजभर जीते। इनका मुकाबला बसपा के रवि मौर्या, कांग्रेस के गिरीश और सुहेल भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी अरविंद राजभर से था। 2017 में शिवपुर में कुल 48.47 प्रतिशत वोट पड़े थे। भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनंद मोहन गुड्डू यादव को 54259 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi High Court ने Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal को भेजा नोटिस, वीडियो हटाने का आदेश
Nitish Kumar Health: नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, Patna के Medanta Hospital में भर्ती
Kuwait Fire Accident Update: Jairam Gupta की कहानी आपको रुला देगी, पत्नी से किया वादा रह गया अधूरा
Weather Update: झुलस रहा UP... अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी| IMD
Meloni Selfie With PM Modi: इटालियन पीएम जियोर्जिया की पीएम मोदी के साथ सेल्फी वायरल| Melodi Selfie